फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   FPI Holdings In Domestic Equities Down 2 pc To 654 Billion dollar In October December quarter

FPI Investors: विदेशी निवेशक जमकर निकाल रहे बाजार से पैसा, दो फीसदी घटकर हिस्सेदारी 654 अरब डॉलर पहुंची

Fri, 04 Mar 2022 10:27 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Mar 2022 10:27 AM IST
सार

FPI Holdings In Domestic Equities Down: एक रिपोर्ट के मुताबिक, एफपीआई ने अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में जबरदस्त दो लाख करोड़ रुपये की निकासी की है। इसके चलते भारतीय बाजारों में एफपीआई की हिस्सेदार दो फीसदी कम होकर 654 अरब डॉलर हो गई है, जो कि इससे पिछली तिमाही में 667 अरब डॉलर थी। 

 

विज्ञापन
FPI Holdings In Domestic Equities Down 2 pc To 654 Billion dollar In October December quarter
एफपीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का भारतीय बाजार से पैसे निकालने का सिलसिला जारी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एफपीआई ने अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में जबरदस्त दो लाख करोड़ रुपये की निकासी की है। इसके चलते भारतीय बाजारों में एफपीआई की हिस्सेदार दो फीसदी कम होकर 654 अरब डॉलर हो गई है, जो कि इससे पिछली तिमाही में 667 अरब डॉलर थी। 

विज्ञापन


अक्तूबर 2021 से सिलसिला तेज
रिपोर्ट के मुताबिक, अक्तूबर 2021 के बाद से विदेशी निवेशकों के बाजार से पैसे निकालने का सिलसिला तेज हो गया है। यहां बता दें कि इससे पिछले साल यानी दिसंबर 2020 के अंत में भारतीय शेयर बाजार में एफपीआई निवेश का मूल्य 518 अरब डॉलर था। इस बीच घरेलू निवेशकों का भारतीय बाजार पर भरोसा बना हुआ है। इसका अंदाजा इस बात से लग सकता है कि घरेलू निवेशक (डोमेस्टिक इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स) ने भी इस अवधि में 1.38 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी की है। 
विज्ञापन


लॉर्ज और मिड कैप में भारी गिरावट
विदेशी निवेशकों के द्वारा की जा रही बिकवाली और भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट से उनके निवेश में गिरावट देखने को मिल रही है। समीक्षाधीन अवधि में खासतौर से लार्ज कैप और मिड कैप के शेयरों में भारी गिरावट आई है। इस गिरावट को रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष और बढ़ाने का काम कर रहा है। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को आठ दिन बीत चुके हैं और ये लगातार बढ़ रहा है। इससे निवेशकों की धारणाओं पर खासा असर पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय बाजार में योगदान घटा
अक्तूबर-दिसंबर तिमाही की अवधि में गिरावट के कारण भारतीय शेयर बाजार के पूंजीकरण में एफपीआई का योगदान भी कम हो गया है। यह घटकर 18.3 फीसदी रह गया, जो सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में 19 फीसदी रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर तिमाही में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार में 5.12 अरब डॉलर की बिकवाली की, जबकि इससे पहले सितंबर तिमाही में एफपीआई ने 563.43 मिलियन डॉलर की खरीदारी की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed