विदेशी मुद्रा भंडार 2.9 करोड़ डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 476.12 अरब डॉलर पर पहुंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 2.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 476.122 अरब डॉलर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 22वें सप्ताह तेजी आई है।
इसलिए बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार
इस तेजी का कारण स्वर्ण भंडार मूल्य में होने वाली वृद्धि है। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। इससे पिछले सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन अरब डॉलर बढ़कर 476.092 अरब डॉलर हो गया था।
विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में गिरावट
समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 49 करोड़ डॉलर घटकर 441.458 अरब डॉलर रह गयीं।
स्वर्ण भंडार के मूल्य में लगातार दूसरे सप्ताह तेजी
इस दौरान स्वर्ण भंडार के मूल्य में लगातार दूसरे सप्ताह तेजी आई और आरक्षित स्वर्ण भंडार मूल्य 53.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 29.662 अरब डॉलर हो गया। सप्ताह के दौरान आरबीआई के सोना खरीदने से ये संभव हो पाया है।
आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर घटकर 1.426 अरब डॉलर रह गया, जबकि आईएमएफ में देश की आरक्षित निधि भी 1.5 करोड़ डॉलर घटकर 3.575 अरब डॉलर रह गई।