{"_id":"5e3668988ebc3e77ea3d357e","slug":"foreign-portfolio-investment-rupees-12000-crore-in-indian-share-market-in-january-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में किया इतना निवेश","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
जनवरी में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में किया इतना निवेश
Sun, 02 Feb 2020 11:43 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ( एफपीआई ) ने जनवरी माह में भारतीय शेयर बाजारों में 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। बता दें कि यह लगतार पांचवां महीना है जबकि विदेशी निवेशक शेयरों में शुद्ध निवेशक बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसलिए भारतीय शेयर बाजारों में पैसा लगा रहे हैं निवेशक
अमेरिका और ईरान के बीच भू - राजनीतिक और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव कम होने से विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजारों में पैसा लगा रहे हैं।पहले शेयरों में डाले थे इतने पैसे
बता दें कि सितंबर माह में विदेशी निवेशकों ने शेयरों में 7,547.8 करोड़ रुपये डाले थे। अक्तूबर में यह आंकड़ा 12,367.9 करोड़ रुपये था, नवंबर में 25,230.6 करोड़ रुपये। वहीं दिसंबर माह में विदेशी निवेशकों ने शेयरों में 7,338.4 करोड़ रुपये डाले थे।
विज्ञापन
दिसंबर में इतना था शुद्ध निवेश
डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने पिछले महीने यानी दिसंबर में शेयरों में शुद्ध रूप से 12,122 करोड़ रुपये डाले थे। इस दौरान विदेशी निवेशकों ने बांड बाजार से 11,119 करोड़ रुपये की निकासी भी की थी। इस तरह दिसंबर में भारतीय पूंजी बाजारों में उनका शुद्ध निवेश 1,003 करोड़ रुपये रहा है।
विज्ञापन