फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Foreign Portfolio Investment in September is 1841 crore

विदेशी निवेशकों ने सितंबर में किया 1,841 करोड़ रुपये का निवेश

Sun, 15 Sep 2019 02:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 15 Sep 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
Foreign Portfolio Investment in September is 1841 crore
(सांकेतिक तस्वीर)

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) सितंबर के पहले पखवाड़े में शुद्ध लिवाल रहे। एफपीआई ने पूंजी बाजारों में 1,841 करोड़ रुपये की पूंजी डाली। इससे पहले लगातार दो महीने पीएफआई शुद्ध बिकवाल रहे थे।

विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध में नरमी और अनुकूल वृहत आर्थिक आंकड़े के साथ ये निवेश हुए हैं।

ऐसे रहा 1,841.17 करोड़ रुपये का निवेश 

डिपॉजिटरी के पास उपलब्ध ताजा आंकड़े के अनुसार, एफपीआई ने तीन से 14 सितंबर के बीच शेयर बाजारों से 2,031.02 करोड़ रुपये निकाले जबकि दूसरी तरफ 3,872.19 करोड़ रुपये बॉन्ड में निवेश किये। इस प्रकार शुद्ध रूप से उनका निवेश 1,841.17 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन

अगस्त और जुलाई में की थी निकासी

इससे पहले, एफपीआई ने अगस्त में 5,920.02 करोड़ रुपये और जुलाई में शेयर और बॉन्ड बाजार से 2,985.88 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार युद्ध नरम होने का बाजार पर सकारात्मक असर

बाजार विश्लेषक फर्म ग्रो के मुख्य परिचालन अधिकारी हर्ष जैन ने कहा कि, 'अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध थोड़ा नरम होने का बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। इसके अलावा जुलाई के आईआईपी 4.3 फीसदी रहा जिससे निवेशकों की धारणा को संभवत: बल मिला।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed