फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Foreign Direct Investment up 28 percent in April June 2019

केंद्र सरकार के लिए अच्छी खबर, अप्रैल-जून तिमाही में FDI में 28 फीसदी का उछाल

Thu, 05 Sep 2019 04:07 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 05 Sep 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
Foreign Direct Investment up 28 percent in April June 2019

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में 28 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अप्रैल-जून तिमाही में 1.17 लाख करोड़ रुपये यानी 16.33 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है। वहीं पिछले साल समान अवधि में 91 हजार करोड़ रुपये यानी 12.75 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ था।

विज्ञापन


हाल ही में सरकार ने सिंगल ब्रांड रिटेल, कोल माइनिंग और कॉन्ट्रेक्ट मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टरों के लिए एफडीआई से जुड़े नियम आसान किए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए एफडीआई बेहद जरूरी है। इसलिए केंद्र सरकार के लिए विदेशी निवेश के मोर्चे पर यह अच्छी खबर आई है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार, पहली तिमाही में सबसे ज्यादा निवेश टेली कम्यूनिकेशन सेक्टर में हुआ है। 

विज्ञापन
  • सेवा क्षेत्र में 20 हजार करोड़ रुपये यानी 2.8 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है। 
  • कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एंड हार्डवेयर में 16 हजार करोड़ रुपये यानी 2.28 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है।
  • टेली कम्यूनिकेशन में 0 हजार करोड़ रुपये यानी 4.22 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है।
  • ट्रेडिंग में आठ हजार करोड़ रुपये यानी 1.13 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है।

इन देशों ने इतना आया निवेश

  • सरकारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सिंगापुर से सबसे ज्यादा निवेश आया है। अप्रैल-जून तिमाही में सिंगापुर से 38 हजार करोड़ रुपये यानी 5.33 बिलियन डॉलर का निवेश आया है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मॉरिशस से 31 हजार करोड़ रुपये यानी 4.67 बिलियन डॉलर का निवेश आया है। 
  • अमेरिका से 10 हजार करोड़ रुपये यानी 1.45 बिलियन डॉलर का निवेश आया है। 
  • नीदरलैंड से 9,700 करोड़ रुपये यानी 1.35 बिलियन डॉलर का निवेश आया है। 
  • जापान से 3300 करोड़ रुपये का निवेश आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed