फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   for the first time nifty breaches 11k mark, sensex also make new record

रिकॉर्ड स्तर पर बाजार, निफ्टी पहली बार 11 हजार के पार, सेंसेक्स ने छुआ 36 हजार का स्तर

Tue, 23 Jan 2018 09:50 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Jan 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
for the first time nifty breaches 11k mark, sensex also make new record
sensex

मंगलवार को शेयर बाजार में एक नई तेजी देखने को मिली और निफ्टी पहली बार 11 हजार के पार चला गया। वहीं सेसेक्स भी 36 हजार के आगे कारोबार करते हुए देखा गया।  शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने 11,014 का नया रिकॉर्ड स्तर बनाया, वहीं सेंसेक्स 35,976.3 तक दस्तक दी। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी तक उछला है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी उछला है।

विज्ञापन

बैंकिंग, आईटी, मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीदारी दिख रही है। बैंक निफ्टी 0.4 फीसदी की मजबूती के साथ 27,141 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मीडिया, ऑटो और रियल्टी शेयरों में दबाव नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी के बयान से मिला बल
विश्व आर्थिक मंच की बैठक में हिस्सा लेने सोमवार को दावोस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले आधिकारिक कार्यक्रम के तहत स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बेरसेट से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, ऐसा समझा जाता है कि द्विपक्षीय संबंधों के अलावा दोनों नेताओं के बीच कर सूचनाओं के स्वत: आदान-प्रदान की दिशा में हुई प्रगति पर भी चर्चा हुई। मोदी ने कहा कि इंडिया मतलब बिजनेस। इस बयान से शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला। 

इसके तहत अगले साल से दोनों देशों के बैंक और वित्तीय संस्थान आदान-प्रदान के लिए डाटा जुटाना शुरू कर देंगे। विभिन्न बिजनेस एवं व्यापार मामलों के अलावा, ईएफटीए (यूरोपीय मुक्त व्यापार एसोसिएशन) व्यापार समझौते पर वार्ता और द्विपक्षीय निवेश संरक्षण करार पर भी चर्चा हुई।


रुपये में दिखी कमजोरी
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को रुपये की कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे टूटकर 63.90 के स्तर पर खुला। वहीं सोमवार को रुपये में हल्की सी गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया  2 पैसे की कमजोरी के साथ 63.87 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed