{"_id":"5a796c154f1c1ba32a8b5ece","slug":"for-next-three-month-investment-in-gold-is-good-option-than-share-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर मार्केट नहीं अब अगले तीन महीने गोल्ड में करें निवेश, मिलेगा बेहतर रिटर्न","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर मार्केट नहीं अब अगले तीन महीने गोल्ड में करें निवेश, मिलेगा बेहतर रिटर्न
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर मार्केट में फिलहाल गिरावट का दौर जारी रहने की उम्मीद है। ऐसा हो सकता है कि सेंसेक्स 30 हजार के स्तर पर फिर से आ जाए। ऐसे में शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए मार्केट एक्सपर्ट की सलाह है कि निवेशक यहां पर खरीददारी करने से बचें। इससे बढ़िया गोल्ड में निवेश करना फायदे का सौदा हो सकता है।
विज्ञापन
गोल्ड में निवेश करना होगा फायदेमंद
Advisorymandi के सीईओ कौशलेंद्र सिंह सेंगर ने amarujala.com को बताया कि अभी तक की गिरावट से मार्च के आखिर तक मार्केट शेयर बाजार 30000 के बेंचमार्क से नीचे जा सकता है।इसलिए निवेशकों को सलाह है कि 31 मार्च तक कोई भी नया शेयर या फिर म्युचुअल फंड न खरीदें।
विज्ञापन
जिन लोगों ने निवेश कर रखा है, वो फिलहाल वेट एंड वॉच मोड पर रहे। अगर किसी को निवेश करना है तो वो गोल्ड में इन्वेस्ट कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका प्राइस मार्च तक 32 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर सकता हैं।
विज्ञापन
गोल्ड की कीमतों में बनी हुई है तेजी
6 दिसंबर 2017 को गोल्ड का दाम 2623 रुपये प्रति ग्राम था। हालांकि इसके बाद 15 दिसंबर तक यह गिरकर 2500 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर आ गया था। 20 दिसंबर से इनकी कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। तब इसका दाम 2602 रुपये था, जोकि 2 जनवरी को बढ़कर के 2688 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया। फिलहाल यह 2773 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर है।