फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   fight between dilwale and bajirao mastani in share market

यहां भी जारी है दिलवाले-बाजीराव मस्तानी के बीच दिलचस्प जंग

Fri, 25 Dec 2015 12:09 AM IST
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
fight between dilwale and bajirao mastani in share market

पिछले शुक्रवार को दिलवाले और बाजीराव मस्तानी फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। रिलीज होने के बाद दिलवाले को अधिक लोग पसंद कर रहे थे और बाजीराव मस्तानी को काफी कम। दिलवाले ने पहले दिन 20.09 करोड़ रुपए कमाए और बाजीराव मस्तानी ने महज 12.80 करोड़ रुपए।

विज्ञापन


रिलीज के बाद हर बीतते दिन के साथ दिलवाले पिछड़ती दिखी और बाजीराव मस्तानी बाजी मारती जा रही है। पिछले 6 दिनों में जहां बाजीराव मस्तानी ने करीब 75.92 करोड़ रुपए कमा लिए हैं वहीं दिलवाले की कमाई 93.1 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन


भले ही दिलवाले की कमाई बाजीराव मस्तानी से अधिक है, लेकिन पहले दिन की कमाई के मुकबाले बाजीराव मस्तानी की कमाई बढ़ी है, जबकि दिलवाले की घटी है। देखिए किस दिन कितनी कमाई की है इन फिल्मों में।
विज्ञापन
विज्ञापन


share

आगे की स्लाइड में जानें शेयर बाजार में कैसा प्रदर्शन कर रही हैं ये फिल्में-

बाजीराव ने मार ली 'बाजी'

fight between dilwale and bajirao mastani in share market

बाजीराव मस्तानी फिल्म का डिस्ट्रीब्यूटर इरोज इंटरनेशनल है। भले ही फिल्म ने खूब कमाई की हो, लेकिन अभी तक इरोज इंटरनेशनल के शेयर अपने उस स्तर तक नहीं पहुंच सके हैं, जहां पर वह फिल्म की रिलीज के दिन थे।

फिल्म की रिलीज के दिन 18 दिसंबर शुक्रवार को इरोज इंटरनेशनल का शेयर 260.50 रुपए के स्तर पर था। वीकेंड पर दिलवाले से कम कमाई के चलते 21 दिसंबर सोमवार तक इसके शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली।

260.50 रुपए का शेयर गिरकर 249.40 रुपए के स्तर पर आ गया। अब फिल्म ने कमाई के मामले में दिलवाले को पछाड़ दिया है, लेकिन इसके बावजूद भी इरोज इंटरनेशनल के शेयर अभी तक 260.50 का स्तर नहीं छू पाए हैं। बुधवार को इरोज इंटरनेशनल के शेयर 254.90 रुपए के स्तर पर था।

इन सभी के बावजूद इरोज इंटरनेशनल के शेयर में निवेश फायदे का सौदा है। इसके शेयरों ने पिछले 1 हफ्ते में 7 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अगर बात की जाए पिछले 1 महीने की तो इसका रिटर्न 7.81 प्रतिशत रहा है।

दिलवाले मुंह के बल गिरी

fight between dilwale and bajirao mastani in share market

दिलवाले फिल्म की कुल कमाई भले ही बाजीराव मस्तानी से अधिक रही है, लेकिन इसके डिस्ट्रीब्यूटर पीवीआर की हालत शेयर बाजार में बहुत ही खस्ता नजर आ रही है।

रिलीज के दिन 18 दिसंबर शुक्रवार को पीवीआर के शेयर 818.80 रुपए के थे, लेकिन उस दिन के बाद से लगातार इसके शेयरों में गिरावट आ रही है। बुधवार को तो मानो पीवीआर के शेयर मुंह के बल गिर गए हों। बुधवार को इसके शेयर गिरकर 794.50 के स्तर पर पहुंच गए।

अगर बात की जाए इसके शेयरों के रिटर्न की, तो पीवीआर ने पिछले एक हफ्ते में 1.39 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। या यूं कहें कि इसमें निवेश करने वाले लोगों को नुकसान हुआ है।

वहीं अगर पिछले महीने भर का डेटा देखा जाए तो भी कंपनी ने 2.94 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। इतना ही नहीं, पीवीआर की हालत कितनी खराब है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 3 महीने में इसने निवेशकों को 2.09 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed