फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   festive season starts in share market, sensex nifty on a record high

शेयर बाजार में जन्माष्टमी से पहले दिवाली का माहौल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर सेंसेक्स, रुपये में मजबूती

Mon, 27 Aug 2018 09:48 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
festive season starts in share market, sensex nifty on a record high

शेयर बाजार में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है। सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर खुले। वहीं रुपये में भी मजबूती देखने को मिली। निफ्टी 11,646.9 का नया उच्चतम स्तर बनाने में कामयाब हुआ जबकि सेंसेक्स 38,556.12 के नए ऊपरी स्तर तक पहुंचा। सेंसेक्स में 250 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है जबकि निफ्टी 80 अंकों से ज्यादा मजबूत हुआ है।

विज्ञापन


सेंसेक्स 297 अंक की मजबूती के साथ 38,549 के स्तर पर और निफ्टी 89 अंक के उछाल के साथ 11,646 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है। बैंक निफ्टी 1 फीसदी की मजबूती के साथ 28,124 के स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में ग्रासिम, यस बैंक, हिंडाल्को, टाटा स्टील, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल 2.5-1.2 फीसदी तक उछले हैं। मिडकैप शेयरों में टोरेंट पावर, नाल्को, जिंदल स्टील और राजेश एक्सपोर्ट्स 4-3.1 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में गैलेंट इस्पात, इंडो टेक ट्रांस, डेक्कन सीमेंट, सोरिल इंफ्रा और मिर्क इलेक्ट्रॉनिक्स 6-5 फीसदी तक चढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये में 14 पैसे की मजबूती

डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 69.76 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की मजबूती के साथ 69.90 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed