फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Federal Reserve Impact on Indian Share Market Sensex Nifty fell

फेड रिजर्व से लड़खड़ाया बाजार, वैश्विक रुख से वायदा कारोबार में सोना कमजोर

Thu, 01 Aug 2019 04:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 01 Aug 2019 04:02 PM IST
सार

  • फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद शेयर बाजार सदमे में आ गया है
  • सेंसेक्स 462.80 अंकों की गिरावट के बाद 37018.32 के स्तर पर बंद हुआ
  • निफ्टी 138 अंकों की गिरावट के बाद 10980 के स्तर पर बंद हुआ

विज्ञापन
Federal Reserve Impact on Indian Share Market Sensex Nifty fell

विस्तार

फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद शेयर बाजार सदमे में आ गया है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 462.80 अंकों की गिरावट के बाद 37018.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 138 अंकों की गिरावट के बाद 10980 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद वेदांता, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें विप्रो, मारुति सुजुकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड कॉर्प और भारती इंफ्राटोल के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन

इसलिए टूटा बाजार

दरअसल अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने साल 2008 की मंदी के बाद पहली बार ब्याज दरें घटाई हैं। रिजर्व ने बेंचमार्क दरों में करीब चौथाई फीसदी की कटौती की है। इस घोषणा से अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट आई। इससे भारतीय शेयर बाजार भी सदमे में आ गया है। फेडरल ने एक बयान में कहा कि आर्थिक दृष्टिकोण के साथ-साथ मौन मुद्रास्फीति के दबावों के लिए वैश्विक विकास को देखते हुए दरों में कटौती करने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाल निशान पर खुला था बाजार

फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में की गई कटौती के चलते गुरुवार को शेयर बाजार में खुलते ही भारी गिरावट आई। दोपहर 3:05 बजे सेंसेक्स 618.86 अंक यानी 1.65 फीसदी की गिरावट के साथ 36862.26 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी की बात करें, तो 154.60 अंक यानी 1.68 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10930.80 के स्तर पर पहुंच गया था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 212.12 अंकों की गिरावट के साथ 37269 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की बात करें, तो 63.40 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11054.60 के स्तर पर खुला था।  

बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 83.88 अंकों की बढ़त के बाद 37481.12 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 28.40 अंकों की बढ़त के बाद 11113.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

वैश्विक रुख से वायदा कारोबार में सोना कमजोर

कमजोर वैश्विक रुख के साथ सटोरियों की मुनाफावसूली के बीच गुरुवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 0.52 फीसदी गिरकर 34,336 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज का अगस्त महीने में डिलिवरी वाला सोना 181 रुपये यानी 0.52 फीसदी गिरकर 34,336 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इसमें 5,268 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, अक्टूबर महीने में डिलिवरी वाला सोना 299 रुपये यानी 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 35,120 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इसमें 20,815 लॉट का कारोबार हुआ। 

वहीं, न्यूयॉर्क में सोना वायदा भाव 1.37 फीसदी गिरकर 1,418.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

वैश्विक रुख से वायदा कारोबार में चांदी फिसली

कमजोर वैश्विक रुख और प्रतिभागियों की मुनाफावसूली के बीच गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी 1.65 फीसदी गिरकर 40,548 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। 



मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाली चांदी 679 रुपये यानी 1.65 फीसदी की गिरावट के साथ 40,548 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई । इसमें 17,186 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार , दिसंबर महीने में डिलिवरी वाली चांदी 652 रुपये यानी 1.55 फीसदी गिरकर 41,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इसमें 1,543 लॉट का कारोबार हुआ। 

कारोबारियों ने कहा कि प्रतिभागियों के मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से वायदा कारोबार में चांदी के भाव में गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 2.04 फीसदी गिरकर 16.07 डॉलर प्रति औंस पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed