फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Fdi In India Increased By 13 Percent To A Record 50 arab dollar In 2019

2019-20 में रिकॉर्ड 50 अरब डॉलर का विदेशी निवेश, पिछले साल से 13 फीसदी अधिक

Fri, 29 May 2020 10:15 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 29 May 2020 10:15 AM IST
सार

  • वित्त वर्ष 2019-20 में भारत में 13 फीसदी अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया है।
  • सिंगापुर से सर्वाधिक 14.67 अरब डॉलर का एफडीआई आया। 
  • सेवा क्षेत्र में सर्वाधिक 7.85 अरब डॉलर का एफडीआई आया।

विज्ञापन
Fdi In India Increased By 13 Percent To A Record 50 arab dollar In 2019
विदेशी निवेश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में वित्त वर्ष 2019-20 में रिकॉर्ड 49.97 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया। यह वित्त वर्ष 2018-19 की तुलना में 13 फीसदी अधिक है। आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई। आंकड़ों के अनुसार, यह पिछले चार वित्त वर्ष में भारत में एफडीआई की सबसे तेज वृद्धि है। 

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2015-16 में एफडीआई 35 फीसदी बढ़ा था। एफडीआई को लेकर आंकड़े 2000-01 से जारी किए जा रहे हैं। वित्त वर्ष 2015-16 की वृद्धि तब से ही सर्वाधिक है। इससे पहले वित्त वर्ष 2018-19 में भारत में 44.36 अरब डॉलर का एफडीआई आया था। पुराने एफडीआई की आय के वित्त वर्ष 2019-20 में देश में ही पुन: निवेश तथा अन्य पूंजी को शामिल करने पर वर्ष के दौरान कुल एफडीआई साल भर पहले के 62 अरब डॉलर की तुलना में 73.45 अरब डॉलर रहा। 
विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक ट्वीट में कहा कि, 'मेक इन इंडिया के पक्ष में एक और तथ्य, 2019-20 में भारत में आया एफडीआई 18 फीसदी बढ़कर 73 अरब डॉलर हुआ। कुल एफडीआई 2013-14 के स्तर से दो गुना हुआ, जब यह महज 36 अरब डॉलर था। दीर्घ अवधि के इन निवेशों से रोजगार सृजन में तेजी आएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा क्षेत्र में सर्वाधिक एफडीआई
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2019-20 के दौरान सेवा क्षेत्र में सर्वाधिक 7.85 अरब डॉलर का एफडीआई आया। इसके बाद कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्र में 7.67 अरब डॉलर, दूरसंचार क्षेत्र में 4.44 अरब डॉलर, व्यापार क्षेत्र में 4.57 अरब डॉलर, वाहन क्षेत्र में 2.82 अरब डॉलर, निर्माण क्षेत्र में दो अरब डॉलर और रसायन क्षेत्र में एक अरब डॉलर का एफडीआई आया। 

सिंगापुर से आया सर्वाधिक एफडीआई
इस दौरान सिंगापुर से सर्वाधिक 14.67 अरब डॉलर का एफडीआई आया। यह लगातार दूसरा वित्त वर्ष है जब भारत में सर्वाधिक एफडीआई सिंगापुर के रास्ते से आया है। हालांकि यह 2018-19 में आए 16.22 अरब डॉलर के एफडीआई की तुलना में कम है। 


अन्य देशों से इतना आया एफडीआई
इसके अलावा मॉरीशस से 8.24 अरब डॉलर, नीदरलैंड से 6.5 अरब डॉलर, अमेरिका से 4.22 अरब डॉलर, जापान से 3.22 अरब डॉलर, फ्रांस से 1.89 अरब डॉलर, ब्रिटेन से 1.42 अरब डॉलर, साइप्रस से 87.9 करोड़ डॉलर और जर्मनी से 48.8 करोड़ डॉलर का एफडीआई आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed