फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   fall in price of gold, share market closing in green mark on wednesday

वायदा बाजार में 200 रुपये से ज्यादा टूटा सोना, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों बढ़त के साथ हुए बंद

Wed, 26 Jun 2019 03:56 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 26 Jun 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
fall in price of gold, share market closing in green mark on wednesday

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 157.14 अंकों की बढ़त के साथ 39592.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 51 अंकों की बढ़त के बाद 11847.50 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दूसरे कारोबारी दिन वेदांता, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड कॉर्प और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो इनमें भारती एयरटेल, इंफोसिस, इंडियाबुल्स हाउसिंग, इंडसइंड बैंक और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आईटी और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्ट्र्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एनर्जी, मेटल, बैंक, फार्मा और इंफ्रा शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाल निशान पर खुला था बाजार

बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 63.84 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के बाद 38371.10 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17.30 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 11779.20 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 311.98 अंकों की बढ़त के साथ 39434.94 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 96.80 अंकों की बढ़त के बाद 11796.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

227 रुपये टूटा सोना 

कमजोर मांग के साथ सटोरियों के सौदे कम किए जाने से सोने की कीमत 227 रुपये टूटकर 34,329 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने का भाव 227 रुपये यानी 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 34,329 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 18,306 लॉट के लिये कारोबार हुआ। वहीं अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 239 रुपये यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 34,505 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। 

इसलिए आई गिरावट

कारोबारियों के अनुसार मुख्य रूप से प्रतिभागियों के सौदा कम किए जाने से वायदा बाजार में सोने के दाम में गिरावट आई। 

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 1,410.60 रुपये प्रति औंस रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed