फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   fall in price of gold and silver on monday know the rate

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें क्या रहा आज का भाव

Mon, 09 Sep 2019 04:11 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 09 Sep 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
fall in price of gold and silver on monday know the rate

सोमवार को लगातार चौथे दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट आई। मांग कमजोर होने की वजह से सोने का दाम कम हुआ है। सोमवार को सोना 200 रुपये लुढ़ककर इस माह के निचले स्तर 39,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका। वहीं चांदी 400 रुपये टूटकर 48,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन

सोने के दाम में 200 रुपये की गिरावट

सोना बिटुर की बात करें, तो वो भी इतना ही लुढ़ककर बाजार बंद होते समय 39,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये फिसलकर 39,400 रुपए पर आ गयी।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह बुधवार को सोना स्टैंडर्ड 40470 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकार्ड स्तर पर बिका था। इसकी तुलना में सोना एक हजार रुपए पिछले चार कारोबारी दिवस में टूट चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी के दाम में भी भारी गिरावट

वैश्विक दबाव और मांग कमजोर होने की वजह से चांदी में भी भारी गिरावट देखने को मिली। चांदी हाजिर 400 रुपये टूटकर 48,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर रह गई। चांदी वायदा 427 रुपये कमजोर पड़कर 47,458 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली 20-20 रुपये गिरकर क्रमश: 1,020 और 1,030 रुपए के प्रति सिक्का रह गया।

वैश्विक बाजार में यह रहा हाल

विदेशों में सप्ताहांत की तुलना में भावों में मजबूती नजर आई। सोना सप्ताहांत के 1506.70 डॉलर की तुलना में 1507.01 डॉलर प्रति औंस पर मजबूत था। वैश्विक दबाव और मांग कमजोर होने से चांदी में भी भारी गिरावट रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed