फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   external risk affecting economic condition of the country

अर्थव्यवस्था पर बढ़ रहा है बाहरी जोखिमों का असर

Tue, 26 Jan 2016 06:21 AM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 06:21 AM IST
विज्ञापन
external risk affecting economic condition of the country

भारत की अर्थव्यवस्था पर देश से बाहर के जोखिमों का प्रभाव बीते वर्ष से काफी बढ़ता दिख रहा है। इन बाहरी कारणों में अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी और चीन में आर्थिक सुस्ती का असर सबसे अधिक माना जा रहा है।

विज्ञापन


यह बात ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज की एक सर्वे रिपोर्ट में सामने आई है। सर्वे में करीब 75 फीसदी प्रतिभागियों ने अगले 12 से 18 माह के दौरान भारत की आर्थिक विकास दर 6.5 से 7.5 फीसदी के दायरे में रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


‘हीयर्ड फ्रॉम द मार्केट : इंडिया नॉट इम्यून टू एक्सटर्नल रिस्क्स’ शीर्षक से जारी मूडीज की यह रिपोर्ट बाजार में सक्रिय 110 कंपनियों, संस्थानों के प्रतिनिधियों की राय पर आधारित हैं, जिनमें भारत के कुछ सबसे बड़े निवेशक, मध्यवर्ती संस्थाएं और कंपनियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूडीज ने यह सर्वेक्षण इसी माह किया है। सर्वे में 35 फीसदी प्रतिभागियों ने देश की अर्थव्यवस्था पर सबसे ज्यादा असर बाहरी कारकों का रहने की बात कही है। ऐसा मानने वालों की तादाद में 25 फीसदी की भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

19 फीसदी इंफ्रास्ट्रक्चर को मानते हैं खराब

external risk affecting economic condition of the country

पिछले वर्ष ऐसी राय रखने वालों की तादाद महज 10 फीसदी थी। सर्वे में भारत की आर्थिक विकास दर 7.5 से 8.5 फीसदी रहने की उम्मीद रखने वालों की तादाद पिछले वर्ष के 36 फीसदी से से घटकर इस साल महज 14 फीसदी पर आ गई है।

इसके अलावा 32 फीसदी प्रतिभागियों ने आर्थिक सुधारों की सुस्त रफ्तार को देश की अर्थव्यवस्था पर सबसे बुरा असर डालने वाला कारक माना है। आधारभूत ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) की कमी को सबसे बड़ा कारक मानने वालों की तादाद 19 फीसदी रही।

बीते वर्ष (मई 2015) में किए गए सर्वे में ऐसा मानने वालों की तादाद क्रमश: 47 और 38 फीसदी है। इससे स्पष्ट है कि इन दानों कारकों को सुस्ती का जिम्मेदार मानने वालों की तादाद घटी है, जबकि बाहरी कारणों का प्रभाव स्वीकार करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed