फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   excise duty on petrol diesel increased

पेट्रोल-डीजल पर फिर से बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी

Sat, 02 Jan 2016 10:01 PM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
excise duty on petrol diesel increased

सरकार ने एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी कर दी है। दो महीने में एक्साइज ड्यूटी में की गई यह तीसरी बढ़ोतरी है।

विज्ञापन


इस कदम से सरकार को चालू वर्ष के दौरान 4300 करोड़ रुपये हासिल होंगे। हालांकि इस कदम से पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें नहीं बढ़ेंगी, क्योंकि इसे पहले ही समायोजित किया जा चुका है।

विज्ञापन

दो जनवरी से लागू

excise duty on petrol diesel increased

वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग से जारी एक अधिसूचना के मुताबिक एक्साइज ड्यूटी की मद में प्रति लीटर पेट्रोल 37 पैसे जबकि डीजल पर प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह फैसला दो जनवरी 2016 से लागू हो गया।

इससे पहले चालू वर्ष के दौरान 16 दिसंबर और छह नवंबर को इन ईंधनों पर एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई थी। पिछले वित्त वर्ष के दौरान भी इस मद में चार बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed