फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Excise dept gears up to clear doubts of Jewellers

जॉब वर्क करने वाले ज्वेलरों को नहीं देना होगा उत्पाद शुल्क

Wed, 16 Mar 2016 03:11 AM IST
शिशिर चौरसिया/ अमर उजाला, दिल्ली
शिशिर चौरसिया/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 03:11 AM IST
सार

  • उत्पाद शुल्क लगाने के फैसले से छोटे ज्वेलर्स प्रभावित नहीं होंगे। यह सिर्फ आभूषण के बड़े निर्माताओं के लिए है
  • चांदी के आभूषण निर्माताओं पर नहीं लगेगा यह कर

विज्ञापन
Excise dept gears up to clear doubts of Jewellers
सुनार - फोटो : amarujala

विस्तार

आभूषण निर्माताओं पर बजट में एक फीसदी उत्पाद शुल्क लगाने के फैसले से छोटे ज्वेलर्स प्रभावित नहीं होंगे। यह सिर्फ आभूषण के बड़े निर्माताओं के लिए है। जॉब वर्क करने वाले छोटे ज्चेलर्स को उत्पाद शुल्क नहीं देना होगा और उन्हें इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराना होगा।

विज्ञापन


यही नहीं, चांदी के आभूषणों को इसके दायरे से दूर रखा गया है। बजट के इस प्रावधान के विरोध में पिछले दो मार्च से हड़ताल कर रहे आभूषण निर्माताओं ने एक ओर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी है तो दूसरी तरफ वित्त मंत्रालय ने इससे निपटने के लिए अलग ही रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन


राजस्व विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के सभी कमिश्नरों के पास इस बारे में विस्तृत जानकारी भेजी गई है ताकि वे अपने स्तर पर लोगों को इस बारे में जागरूक कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पत्र में इस बात को विशेष रूप से बताया गया है कि जॉब वर्क करने वाले स्वर्णकारों को न तो उत्पाद शुल्क विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने को कहा जाएगा और न ही उन्हें उत्पाद शुल्क का भुगतान करना होगा। यह सब जिम्मेदारी उन बड़े निर्माताओं की होगी, जो कि जॉब वर्क कराते हैं। दूसरे उद्योग में भी इसी तरह से काम होता है।

चांदी के आभूषण निर्माताओं पर नहीं लगेगा यह कर

Excise dept gears up to clear doubts of Jewellers
प‌टियाला ज्वैलरों ने निकाला रोष मार्च - फोटो : amar ujala

उत्पाद शुल्क विभाग के फील्ड में तैनात एक अधिकारी ने बताया कि वह अपने स्तर पर लोगों को इस बारे में जागरूक कर रहे हैं। उनके मुताबिक काले धन पर लगाम लगाने के लिए ऐसे प्रावधान किये जा रहे हैं क्योंकि रीयल एस्टेट के बाद यही ऐसा क्षेत्र है, जहां काला धन खपता है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर में हुए सख्त प्रावधानों की वजह से अब रीयल एस्टेट में काला धन खपाना कठिन हो गया है।

इसके बाद सरकार ने आभूषण के क्षेत्र में सुधार शुरू किया है। मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि इसके लिए आभूषण करोबारियों को कतई तंग नहीं किया जाएगा। इस बाबत फील्ड अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश भेजा गया है। यही नहीं, उन्हें कारोबारियों के परिसर का दौरा करने से भी रोका गया है।

चांदी का आभूषण बनाने वालों की आशंका को समाधान करते हुए कहा गया है कि चांदी के आभूषणों पर यह कर तब तक नहीं लगेगा जब तक कि उसमें हीरा, रूबी, नीलम, मणि-माणिक्य आदि कीमती पत्थर नहीं जड़ते हैं।

उन्होंने बताया कि आभूषण निर्माताओं को यह भी भ्रम है कि उन्हें हर निकासी पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क चुकाना होगा जबकि ऐसी बात नहीं है। उन्हें हर महीने के लिए मासिक आधार पर कर का भुगतान करना होगा। जैसे मार्च 2016 के लिए कर की पहली किस्त 31 मार्च 2016 तक जमा करनी होगी। आभूषण कारोबारी बीते 2 मार्च से ही इसके विरोध में हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed