फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   equity market opens red on wednesday, sensex-nifty falls

Sensex Opening Bell: बाजार में बुधवार को कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 164 अंक टूटा, निफ्टी 18400 से फिसला

Wed, 16 Nov 2022 09:45 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 16 Nov 2022 09:45 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स 164 अंकों की गिरावट के साथ 61708 अंकों के लेवल पर तो निफ्टी पांच अंकों की गिरावट के साथ 18398 अंकों के लेवल पर खुला। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे गिरकर 81.37 पर आ गया।

विज्ञापन
equity market opens red on wednesday, sensex-nifty falls
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार (Domestic Equity Market) में बुधवार को कमजोर शुरुआत हुई। एशियाई बाजारों में गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर ओपन हुआ। सेंसेक्स 164 अंकों की गिरावट के साथ 61708 अंकों के लेवल पर तो निफ्टी पांच अंकों की गिरावट के साथ 18398 अंकों के लेवल पर खुला। बैंक निफ्टी सपाट ढंग से 42371 अंकों पर जबकि मिडकैप इंडेक्स 50 अंकों के उछाल के साथ 31454 अंकों पर खुला।

विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले 46 पैसे टूटकर 81.37 रुपये पर खुला रुपया

equity market opens red on wednesday, sensex-nifty falls
Rupee Vs Dollar

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे गिरकर 81.37 पर आ गया। बुधवार के कारोबारी सेशन में रेलटेल के शेयरों में चार प्रतिशत का उछाल आया जबकि पीबी फिनटेक के शेयरों में दो प्रतिशत की तेजी रही। शुरुआती सेशन में अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ रेड्डी, मारुति, टाइटन और सनफार्मा के शेयरों में भी तेजी दिख रही है। वहीं दूसरी ओर नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और पावरग्रिड के शेयरों में गिरावट है। घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ऑटो, मीडिया, फार्मा पीएसयू बैंक इंडेक्स में तेजी दिख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed