फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Election Results impact on Share Market Sensex can touch new high today after bjp win in three states

Share Market: भाजपा की जीत से आज नई ऊंचाई छू सकता है सेंसेक्स, विदेशी निवेशकों ने खरीदे 9000 करोड़ के शेयर

Mon, 04 Dec 2023 05:59 AM IST
गुलाम अहमद अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 04 Dec 2023 05:59 AM IST
सार

विश्लेषकों के मुताबिक, तीन प्रमुख राज्यों में भाजपा की जीत से अब 2024 के आम चुनाव में मोदी सरकार की तीसरी बार सत्ता में वापसी हो सकती है। इन तीनों राज्यों में लोकसभा की 60 से ज्यादा सीटें हैं, जो काफी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Election Results impact on Share Market Sensex can touch new high today after bjp win in three states
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बहुमत के साथ जीत से शेयर बाजार में भी आज तेजी आ सकती है। विश्लेषकों का मानना है कि सोमवार को सेंसेक्स नई ऊंचाई छू सकता है। सेंसेक्स और निफ्टी में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन


विश्लेषकों के मुताबिक, तीन प्रमुख राज्यों में भाजपा की जीत से अब 2024 के आम चुनाव में मोदी सरकार की तीसरी बार सत्ता में वापसी हो सकती है। इन तीनों राज्यों में लोकसभा की 60 से ज्यादा सीटें हैं, जो काफी महत्वपूर्ण है। भाजपा को आर्थिक सुधार और अर्थव्यवस्था में बेहतर प्रदर्शन का श्रेय दिया जाता है। 2024 के आम चुनावों से पहले, प्रमुख राज्यों में भाजपा की निर्णायक जीत भारत की बढ़ती विकास क्षमता पर दांव लगाने वाले निवेशकों को एक मजबूत संदेश देगी। हालांकि, दक्षिण भारत में लगातार भाजपा की हार से लोकसभा में कुछ सीटों पर असर होने की भी संभावना थी। पर उसकी तुलना में बड़े हिंदी भाषी राज्यों में जीत ने उस असर को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को था निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने एक दिसंबर को 20,267 का नया रिकॉर्ड बनाया था। सेंसेक्स भी 67,000 के पार बंद हुआ। हालांकि, सितंबर के अपने रिकॉर्ड को तोड़ने से यह चूक गया। अगर निफ्टी 20,430 के ऊपर बना रहता है तो यह इस हफ्ते 20,620 से 20,810 तक जा सकता है। बैंक निफ्टी भी 46,120 के पार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशक कर सकते हैं मुनाफा वसूली
विश्लेषकों का मानना है कि इस तेजी के बाद निवेशक मुनाफा वसूली कर सकते हैं। हालांकि, यह भी देखना होगा कि विदेशी निवेशक इस चुनाव परिणाम को कैसे लेते हैं। दो महीने की निकासी के बाद विदेशी निवेशकों ने नवंबर में 9,000 करोड़ रुपये और दिसंबर में महज एक दिन के कारोबार में ही 9,744 करोड़ रुपये का निवेश किया है। ऐसे में इस महीने ये निवेशक एक नया रिकॉर्ड बना सकते हैं।


निफ्टी में और तेजी आने की उम्मीद

शेयर बाजार को 3-1 से जीत का अनुमान नहीं था। पर अब इस परिणाम के बाद बाजार में बड़ी तेजी की उम्मीद है। बाजार ने मई 2024 के लिए चुनाव पूर्व रैली नवंबर के मध्य से ही शुरू कर दी है। इसलिए इसमें और तेजी की उम्मीद है। इस तेजी से निफ्टी दिसंबर में 21,000 के आंकड़े को पार कर सकता है। - सुनील न्याति, एमडी, स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि.

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed