{"_id":"579001c14f1c1b3526c4b9bd","slug":"edible-oil-price-incresed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा हुआ खाद्य तेल, जारी रहेगा बढ़ोतरी का रुख","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
महंगा हुआ खाद्य तेल, जारी रहेगा बढ़ोतरी का रुख
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Jul 2016 06:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसों के उत्पादन में कमी व मिलर्स की तरफ से खाद्य तेल की मांग में बढ़ोतरी की वजह से पिछले एक सप्ताह में तेल के थोक दाम में 100 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ है। खाद्य तेल उत्पादक व कारोबारियों का मानना है कि तेल में बढ़ोतरी का रुख अक्तूबर-नवंबर तक जारी रहेगा। खाद्य तेल के खुदरा भाव में प्रतिमाह 5-10 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
सरसों तेल उत्पादकों के मुताबिक, इस साल मिट्टी में नमी की कमी थी। इस कारण सरसों के उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी की गिरावट रही। सरसों के उत्पादन में कमी से सरसों तेल के दाम पर सीजन के आरंभ से ही दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन
पी-मार्क सरसों तेल के महाप्रबंधक एवं प्रवक्ता, उमेश वर्मा ने बताया कि अमूमन अप्रैल-जुलाई के दौरान नई फसल की वजह से सरसों तेल के दाम कम रहते हैं। लेकिन इस साल सरसों तेल के भाव लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी पी-मार्क सरसों तेेल की कीमत 125-130 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है, जबकि पिछले महीने यह कीमत 120 रुपये प्रति किलोग्राम थी। खाद्य तेल के थोक कारोबारियों ने बताया कि देश के कई इलाकों में होने वाली भारी बारिश से आपूर्ति प्रभावित हुई है और इस वजह से भी खाद्य तेल के दाम में इजाफा हुआ है।
कारोबारियों के मुताबिक, वनस्पति मीलर्स व खुदरा कारोबारियों की तरफ से सीमित आपूर्ति के बीच अधिक मांग होने से कुछ खाद्य तेलों के दाम में 10 रुपये प्रति किलोग्राम तक का इजाफा हुआ है। तेल के थोक कारोबारियों ने बताया कि सरसों पक्की व कच्ची घानी के दाम 50-70 रुपये प्रति टिन की बढ़ोतरी के साथ 1,450-1,550 रुपये के स्तर पर पहुंच गए।
पामोलीन (आरबीडी) व पामोलीन (कांडला) की कीमत 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के साथ 6,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई। मध्य प्रदेश के इंदौर से आने वाले सोयाबीन रिफाइंड की कीमत बढ़ोतरी के साथ 6,450 रुपये प्रति क्विंटल बताई जा रही है।