फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   E commerce companies offers high packages to attract telents

फ्लिपकार्ट इंटरनेट के 23 कर्मचारियों को एक करोड़ से ज्यादा सालाना वेतन

Wed, 09 Dec 2015 07:53 AM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
E commerce companies offers high packages to attract telents

उपभोक्ताओं से सीधे डील करने वाली ई-कॉमर्स की बड़ी कंपनी फ्लिपकार्ट इंटरनेट ने पिछले साल अपने 23 कर्मचारियों को सालाना सैलरी के तौर पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा दिए। उपभोक्ताओं के लिए कई प्रकार के उत्पाद बनाने वाले समूह आईटीसी ने भी इसी तरह का भारी भरकम वेतन दिया।

विज्ञापन


यह दिखाता है कि उच्च स्तर की प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए नए जमाने की कंपनियां मोटा पैकेज देने में पीछे नहीं हैं। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को फ्लिपकार्ट इंटरनेट द्वारा दी गई सूचनाओं के अनुसार कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लाभ खर्चों को तीन गुना बढ़ाकर 476 करोड़ रुपये कर दिया है।
विज्ञापन


2014-15 के दौरान कंपनी के चीफ पीपुल ऑफिसर मेकिन माहेश्वरी ने 18.73 करोड़ रुपये सालाना पारिश्रमिक लिया। गौर करने वाली बात यह है कि हिंदुस्तान यूनीलीवर के शीर्ष मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव मेहता और आईटीसी के चेयरमैन वाईसी देवेश्वर की सैलरी से यह कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहेश्वरी ने सितंबर में पद छोड़ दिया था और अब वह सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं। यह डाटा सिर्फ फ्लिपकार्ट इंटरनेट का है, इस समूह की फ्लिपकार्ट इंडिया और फ्लिपकार्ट लॉजिस्टिक्स जैसी फर्म इसमें शामिल नहीं हैं। जानकारों का कहना है कि अगर समूह की दूसरी कंपनियां भी शामिल की जाएं तो पारिश्रमिक आंकड़ा बढ़ेगा। इस संबंध में ई-मेल से पूछे गए सवालों का फ्लिपकार्ट की ओर से जवाब नहीं मिला।

एफएमसीजी से ज्यादा पैकेज दे रहीं ई-कॉमर्स कंपनियां

E commerce companies offers high packages to attract telents

इस तरह ई-कॉमर्स कंपनियों में मोटा पैकेज देने का चलन दिखाता है कि स्थापित कंपनियों की अपेक्षा ज्यादा जोखिम भरे इस बिजनेस में प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए ये अच्छी खासी सैलरी देने को तैयार रहती हैं।

एफएमसीजी कंपनियों की तुलना में ई-कॉमर्स कंपनियों में करियर बनाने वाले इंजीनियरिंग और बिजनेस स्कूल के स्टूडेंट्स का रुझान हाल के समय में बढ़ा है। हालांकि प्रतिभाशाली कर्मचारी खासतौर से उच्च स्तर के, को चुनना अब भी इन कंपनियों के लिए मुश्किल काम है।

जानकारों का कहना है कि उच्च स्तर पर जिस तरह के प्रतिभाशाली लोगों की इन कंपनियों को जरूरत होती है भारत में मिलना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में कंपनियों को सिलिकॉन वैली जैसी दूसरी जगहों का रुख करना पड़ता है। यही कारण है कि वह ज्यादा ऑफर कर लोगों को आकर्षित कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed