फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Due to the rise in gold prices, the market is sluggish, people are only shopping for weddings

Gold Silver Price: सोना 82900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंचा, 11 महीने में 32% से ज्यादा की मजबूती

Thu, 23 Jan 2025 07:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 23 Jan 2025 07:05 PM IST
सार

Gold Silver Price: सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच दिल्ली में गुरुवार को सोने का भाव 170 रुपये मजबूत होकर 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। गुरुवार को चांदी की कीमत 500 रुपए घटकर 93,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन
Due to the rise in gold prices, the market is sluggish, people are only shopping for weddings
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच दिल्ली में गुरुवार को सोने का भाव 170 रुपये मजबूत होकर 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को यह बहुमूल्य धातु 82,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 23 फरवरी, 2024 के बाद लगभग एक साल सोने की कीमतें 62,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से 20,180 रुपये या 32.17 प्रतिशत मजबूत होकर 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

लगातार सातवें करोबारी सत्र में सोने के भाव चढ़े

लगातार सातवें कारोबारी सत्र में सोने में बढ़त जारी रही। इस दौरान, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 170 रुपये की तेजी के साथ 82,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 82,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। पिछले सात कारोबारी सत्रों में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 2,320-2,320 रुपये का इजाफा हुआ। हालांकि, गुरुवार को चांदी की कीमत 500 रुपए घटकर 93,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। बुधवार को इसका भाव 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

आभूषण और खुदरा विक्रेताओं की बढ़ती मांग के कारण बाजार में तेजी

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी का कारण आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की बढ़ती मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों का मजबूत रुख है। वायदा कारोबार में गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 19 रुपये या 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,583 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। हालांकि, चांदी वायदा का भाव 422 रुपये या 0.46 प्रतिशत घटकर 91,522 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि बुधवार को यह 91,944 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 13.20 डॉलर प्रति औंस या 0.48 प्रतिशत गिरकर 2,757.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में नरमी

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में सुधार के कारण गुरुवार को सोने की कीमतें स्थिर से नकारात्मक स्तर पर कारोबार कर रही थीं।" एशियाई बाजार में चांदी कॉमेक्स वायदा 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.10 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। इसके अलावा, चैनानी ने कहा, "ट्रम्प ने घोषणा की कि उनकी सरकार कनाडा और मैक्सिको पर 25 प्रतिशत कर लगाने पर विचार कर रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed