फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Domestic stock market strengthens in early business before inflation

मुद्रास्फीति, औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों से पहले शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार मजबूत

Mon, 12 Nov 2018 01:35 PM IST
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Updated Mon, 12 Nov 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
Domestic stock market strengthens in early business before inflation
sensex
मुद्रास्फीति एवं औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों के जारी होने से पहले निवेशकों की ताजी लिवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 155 अंक से अधिक मजबूत हो गया। निफ्टी भी मजबूत होकर 10,600 अंक के पार हो गया।
विज्ञापन


कारोबारियों ने कहा कि विदेशी निवेशकों की लिवाली तथा अन्य एशियाई बाजारों की तेजी ने धारणा को बल दिया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 155.14 अंक यानी 0.44 प्रतिशत मजबूत होकर 35,313.69 अंक पर रहा। शुक्रवार को यह 79 अंक गिर गया था।
विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 46.55 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की बढ़त में 10,631.75 अंक पर रहा। ब्रोकरों ने कहा कि सितंबर के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े तथा अक्टूबर की मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले घरेलू निवेशकों की ताजी लिवाली ने घरेलू बाजार को मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 614.14 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक 337.28 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे।

एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में जापान का निक्की 0.29 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.67 प्रतिशत, हांग कांग का हैंग सेंग 0.26 प्रतिशत और ताईवान का शेयर बाजार 0.40 प्रतिशत की तेजी में रहा। अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज शुक्रवार को 0.77 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ था।

शुरुआती कारोबार में रुपया 26 पैसे गिरा

कच्चे तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों के बीच आयातकों की डॉलर मांग आने से सोमवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 26 पैसे कमजोर होकर 72.76 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। ब्रेंट क्रूड 1.21 प्रतिशत मजबूत होकर एक बार फिर से 71 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के पार हो गया।

कारोबारियों ने कहा कि आयातकों की डॉलर मांग तथा विदेशी बाजारों में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत रहने से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि घरेलू शेयर बाजारों के बढ़त में खुलने से रुपये की गिरावट कुछ कम हुई।


रुपया नरम होकर 72.74 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में 72.76 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। शुक्रवार को रुपया 50 पैसे मजबूत होकर 72.50 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 99.26 अंक यानी 0.25 प्रतिशत मजबूत होकर 35,257.81 अंक पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed