फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Diesel Petrol Price Today on 29 January 2021 in India: Know Rates According To IOCL

Petrol Diesel Price: आज भी नहीं बदली पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए कितना है दाम

Fri, 29 Jan 2021 09:52 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 29 Jan 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
Diesel Petrol Price Today on 29 January 2021 in India: Know Rates According To IOCL
पेट्रोल डीजल की कीमत आज - फोटो : पीटीआई

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। आज पेट्रोल और डीजल का दाम स्थिर है। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। वहीं मुंबई में पेट्रोल का दाम अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज भी पेट्रोल 86.30 रुपये (ऑल टाइम हाई) और डीजल 76.48 रुपये प्रति लीटर है।

विज्ञापन


इस महीने के 29 दिनों में मात्र दस दिन ही पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है लेकिन इस दौरान पेट्रोल का भाव 2.59 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुका है। इसके अलावा डीजल के भाव में 2.35 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन

जानिए महानगरों में तेल की कीमत (रुपये प्रति लीटर)
 
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 76.48 86.30
कोलकाता 80.08 87.69
मुंबई 83.30  92.86
चेन्नई 81.71 88.82

(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।


जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed