{"_id":"5e8c01558ebc3e7686485bcf","slug":"demand-of-petrol-and-diesel-is-low-due-to-lockdown-know-the-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के चलते पेट्रोल-डीजल की मांग में भारी गिरावट, जानिए कितना है दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
लॉकडाउन के चलते पेट्रोल-डीजल की मांग में भारी गिरावट, जानिए कितना है दाम
Tue, 07 Apr 2020 09:58 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में मार्च महीने में पेट्रोल की मांग 15.5 फीसदी और डीजल की मांग 24 फीसदी कम हुई है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। इस वजह से वाहनों के आवागमन पर रोक है। आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज ग्राहकों को तेल के लिए सोमवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। आइए जानते हैं आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार देश में ग्राहकों को एक लीटर तेल कितने रुपये में मिल जाएगा।
विज्ञापन
प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30, 76.31 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62, 66.21 और 65.71 रुपये है।
विज्ञापन
इतना रहा कच्चे तेल का दाम
तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और उसके सहयोगी देशों की इस सप्ताह होने वाली बैठक के दौरान उत्पादन में कटौती पर सहमति बनने की उम्मीद के चलते मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी हुई। इससे पहले समझौता न हो पाने के अनुमान से तेल कीमतों में गिरावट हुई थी, हालांकि अब इस संबंध में बैठक गुरुवार को होनी है।
विज्ञापन
एशिया में सुबह के कारोबार के दौरान अमेरिकी मानक WTI 3.83 फीसदी बढ़कर 27.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल 2.81 फीसदी बढ़कर 33.98 डालर पर कारोबार कर रहा था। कच्चे तेल की कीमतें पिछले हफ्ते 18 साल के निचले स्तर पर आ गई थीं।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
कभी भी बढ़ सकती है कीमत
मालूम हो कि केंद्र सरकार ने कानून में संशोधन कर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में आठ रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि करने का अधिकार हासिल कर लिया है। यानी भविष्य में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में आठ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा क्योंकि उन्हें एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।