फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Cryptocurrency: Boom in crypto market after budget, more than 71 thousand jump in bitcoin

क्रिप्टोकरेंसी: बजट के बाद क्रिप्टो बाजार में बूम, बिटक्वाइन में 71 हजार से ज्यादा का उछाल 

Tue, 01 Feb 2022 01:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Feb 2022 01:31 PM IST
सार

बिटक्वाइन के दाम 71,981 तक बढ़ गए। तो वहीं इथेरियम में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। इथेरियम में जहां 7.26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा Tether के कोराबार में गिरावट दर्ज की गई। यह 1.21 प्रतिशत लुढ़क गया। 

विज्ञापन
Cryptocurrency: Boom in crypto market after budget, more than 71 thousand jump in bitcoin
बिटक्वाइन - फोटो : pixabay

विस्तार

आम बजट पेश होने के साथ ही क्रिप्टोकरेंसी में उछाल देखने को मिली। बजटीय भाषण खत्म होने के बाद बिटक्वाइन में 2.40 प्रतिशत का उछाल हुआ और इसके दाम 71,981 तक बढ़ गए। तो वहीं इथेरियम में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। इथेरियम में जहां 7.26 प्रतिशत का उछाल हुआ। तो वहीं इसके दाम 14,811 की बढ़ोतरी हुई। बिटक्वाइन की मार्केट कैप 52.5 खरब तो वहीं इथेरियम की मार्केट कैप 22.6 खरब पहुंच गई। बजट के बाद बाइनेन्स क्वाइन में 1.78 प्रतिशत का उछाल देखा गया। इसके दाम 30 हजार के पार चले गए। वहीं डॉजक्वाइन में 3.23 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


इनमें आई गिरावट
इसके अलावा Tether के कोराबार में गिरावट दर्ज की गई। यह 1.21 प्रतिशत लुढ़क गया। वहीं यूएसडी क्वाइन में भी 1.26 की गिरावट आई। बाइनेंस यूएसडी में भी गिरावट आई है। यह 0.34 फीसद तक गिर गया। इसके बाद बाइनेंस यूएसडी का मार्केट कैप 1.1 खबर रह गया। 
विज्ञापन


बजट के बाद एकदम आया उछाल
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में आभाषी मुद्रा या क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अब क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन को लेकर कर लगाने का फैसला किया गया है। इसके तहत क्रिप्टो से होने वाली आय पर 30 फीसदी का टैक्स देना होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि वर्चुअल डिजिटल असेट्स के टैक्सेशन में बदलाव किया गया है। ऐसी किसी भी प्रॉपर्टी के ट्रांसफर पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा। कोई छूट नहीं मिलेगी। वित्त मंत्री के इस एलान के बाद ये सवाल खड़ा होता है कि क्या देश में क्रिप्टो को अनुमति दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed