{"_id":"5e9569528ebc3e6fa93b2318","slug":"crude-oil-price-increased-after-donald-trump-statement-on-production","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
Tue, 14 Apr 2020 01:12 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि तेल उत्पादन देश में दो करोड़ बैरल प्रतिदिन तक कटौती करने पर विचार कर रहे हैं, जो इससे पहले सार्वजनिक रूप से घोषित आंकड़े के मुकाबले दोगुनी है। इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
अमेरिकी मानक वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट लगभग दो फीसदी की तेजी के साथ 22.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.5 फीसदी चढ़कर 32.26 डॉलर प्रति बैरल पर था।
विज्ञापन
रविवार को हुआ था समझौता
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले ओपेक और रूस के नेतृत्व वाले तेल उत्पादक देशों ने रविवार को उत्पादन में करीब एक करोड़ बैरल प्रतिदिन की कटौती करने के लिए एक समझौता किया था।
विज्ञापन
कोरोना की वजह से मांग में भारी कमी
कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए दुनिया भर में जारी लॉकडाउन के चलते तेल की मांग में भारी कमी आई है और ऐसे में कीमतें तेजी से गिरी हैं। इसके अलावा सऊदी अरब और रूस के बीच कीमत युद्ध ने इस संकट को बढ़ा दिया।
विशेषज्ञों का मानना है कि उत्पादन में कटौती से कीमतों पर दबाव कम होगा, लेकिन यह मांग की स्थिति पर निर्भर करेगा।
आज भारत में इतना है दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30, 76.31 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62, 66.21 और 65.71 रुपये है।