चाइनीज आयात पर अमेरिका वसूलेगा 10 फीसदी टैरिफ, ट्रंप ने की घोषणा
- गुरुवार को कच्चे तेल की कीमत सात फीसदी तक गिर गई
- कच्चे तेल की कीमतों में यह 2019 की सबसे बड़ी गिरावट है
- ट्रंप ने की चाइनीज आयात पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने की योजना की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 300 अरब डॉलर के चाइनीज आयात पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने की योजना की घोषणा के बाद गुरुवार को कच्चे तेल की कीमत सात फीसदी तक गिर गई। कच्चे तेल की कीमतों में यह 2019 की सबसे बड़ी गिरावट है।
ट्रंप ने चीन पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका के कृषि उत्पादों की बड़ी मात्रा में खरीद करने और अमेरिका में फेंटनील की बिक्री को रोकने के वादों का पालन करने में विफल रहा है। इस कारण अमेरिका और चीन में ट्रेड वार बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।
ट्रंप ने ट्वीट किया, हमारे प्रतिनिधि अभी चीन से लौटे हैं जहां उन्होंने व्यापार समझौते के लिए रचनात्मक वार्ता की थी। हमने सोचा कि तीन महीने पहले हमारा चीन के साथ एक सौदा हुआ था, लेकिन दुख की बात है कि चीन ने हस्ताक्षर करने से पहले सौदे पर फिर से बातचीत करने का फैसला किया। अभी हाल ही में, चीन ने बड़ी मात्रा में अमेरिका से कृषि उत्पाद खरीदने पर सहमति व्यक्त की, लेकिन ऐसा नहीं किया।
...buy agricultural product from the U.S. in large quantities, but did not do so. Additionally, my friend President Xi said that he would stop the sale of Fentanyl to the United States – this never happened, and many Americans continue to die! Trade talks are continuing, and...
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) August 1, 2019
इसके अतिरिक्त ट्रंप ने कहा कि, मेरे मित्र राष्ट्रपति शी ने कहा कि वह फेंटनील की बिक्री को संयुक्त राज्य में रोक देंगे - ऐसा कभी नहीं हुआ और कई अमेरिकी मरते रहे! व्यापार वार्ता जारी है और चीन से आ रहे शेष 300 बिलियन डॉलर के चाइनीज माल और उत्पादों पर 10 फीसदी का एक छोटा अतिरिक्त शुल्क लगा रहे हैं। यह एक सितंबर से प्रभावी होगा। इसमें 250 बिलियन डॉलर चीनी उत्पादों पर पहले से ही जारी 25 फीसदी का टैरिफ शामिल नहीं हैं।
...during the talks the U.S. will start, on September 1st, putting a small additional Tariff of 10% on the remaining 300 Billion Dollars of goods and products coming from China into our Country. This does not include the 250 Billion Dollars already Tariffed at 25%...
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) August 1, 2019
एक अन्य ट्वीट में ट्रंप ने कहा कि, 'हम चीन के साथ एक व्यापक व्यापार समझौते पर अपनी सकारात्मक बातचीत जारी रखने के लिए तत्पर हैं और महसूस करते हैं कि हमारे दोनों देशों के बीच भविष्य बहुत उज्ज्वल होगा!'
...We look forward to continuing our positive dialogue with China on a comprehensive Trade Deal, and feel that the future between our two countries will be a very bright one!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) August 1, 2019
अमेरिका के व्यापार मंत्री रॉबर्ट लाइटहाइजर और वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन के शंघाई से लौटने के बाद ट्रंप ने यह घोषणा की। ट्रंप ने कहा, जब वे लौटे तो उन्होंने कहा कि बातचीत चल रही है और सितंबर की शुरुआत में पुन: बैठक होगी।
उन्होंने कहा कि, 'कई सालों से चीन सैकड़ों रुपये यहां से ले जा रहा है। हमने चीन का पुनर्निर्माण किया है। अत: अब समय है कि हम चीजों को बदले। यदि वे हमारे साथ व्यापार नहीं करना चाहते हैं, मेरे लिये यह ठीक ही रहेगा। इससे हमारा काफी पैसा बचेगा।' ट्रंप ने कहा कि, 'इसी कारण अब हम उनसे पैसे वसूल रहे हैं। वास्तव में बिलकुल भी मुद्रास्फीति नहीं है। इससे हमारे उपभोक्ताओं पर कोई बोझ नहीं पड़ रहा है बल्कि चीन इसका भुगतान कर रहा है।'