फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Coronavirus Lockdown effect, Petrol-diesel price may increase by Rs 5 from June

Lockdown Effect: जून से 5 रुपये तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Fri, 29 May 2020 05:16 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 29 May 2020 05:16 AM IST
सार

  • तेल कंपनियां घाटा पाटने के लिए उठाएंगी कदम, फिर रोजाना बदलेगी कीमत
  • 50 पैसा प्रतिदिन तक बढ़ाई जा सकती हैं तेल की कीमतें
  • लगातार दो हफ्ते तक बढ़ते रहेंगे तेल के दाम

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown effect, Petrol-diesel price may increase by Rs 5 from June
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लॉकडाउन में हुए घाटे को पाटने के लिए तेल विपणन कंपनियां जून में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 रुपये तक बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा कंपनियां अगले महीने से कीमतों में रोजाना बदलाव की व्यवस्था को दोबारा बहाल करने की भी तैयारी में हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन में कम बिक्री के साथ सरकारों ने भी टैक्स बढ़ा दिया जिससे लागत और बिक्री में काफी अंतर आ गया है।

विज्ञापन


सरकारी तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले सप्ताह सभी खुदरा तेल विक्रेताओं ने बैठक कर मौजूदा स्थिति का आकलन किया है और लॉकडाउन के बाद कीमतों में रोजाना बदलाव की व्यवस्था शुरू करने का रोडमैप तैयार किया है। अगर लॉकडाउन को 5वीं बार बढ़ाया जाता है, तो भी सरकार से मंजूरी लेकर इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। पिछले दो महीने मेें तेल की बेहद कम बिक्री से कंपनियों को बड़ा घाटा हुआ है।
विज्ञापन


एक सरकारी तेल कंपनी के अधिकारी ने कहा कि पिछले महीने के मुकाबले ब्रेंट क्रूड की कीमत 50 फीसदी बढ़कर 30 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है। यही स्थिति रही तो जून से पेट्रोल-डीजल की मौजूदा कीमत पर नुकसान होना शुरू हो जाएगा। ऐसे में प्रतिदिन 40-50 पैसे की बढ़ोतरी करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 लगातार दो हफ्ते तक बढ़ेंगे दाम

कंपनियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल में लागत और बिक्री का अंतर पहले ही 4-5 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। ऐसे में वैश्विक कीमतों को देखते हुए घाटे को पूरा करने के लिए लगातार दो सप्ताह तक 40-50 पैसा प्रतिदिन दाम बढ़ाना पड़ेगा। हालांकि, सरकार के सूत्रों का कहना है कि कीमतों में रोजाना बदलाव की व्यवस्था बहाल होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के मूल्य को सीमा से अधिक बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।


लिहाजा कंपनियां पेट्रोलियम उत्पादों पर रोजाना 20-40 पैसे या इससे भी कम की बढ़ोतरी कर सकेंगी। यह बढ़ोतरी भी तभी तक लागू रहेगी जब तक कंपनियां लागत और बिक्री के अंतर को खत्म करने में सक्षम नहीं हो जाती हैं।

 सरकारों ने अंधाधुंध बढ़ाया टैक्स

तेल विपणन कंपनियों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान बिक्री 90 फीसदी तक गिर गई। हालांकि, वैश्विक कीमतों में बड़ी गिरावट से इसकी भरपाई में मदद मिली थी। लेकिन केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपये उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया जिससे कंपनियों का प्रति लीटर मुनाफा 12-18 रुपये से गिरकर 4-5 रुपये पर आ गया।

इसके बाद वैश्विक बाजार में क्रूड महंगा भी होने लगा, जिससे कीमतों को लेकर दबाव बढ़ गया है। दिल्ली में 5 मई को वैट बढ़ाए जाने के बाद पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये लीटर व डीजल 69.39 रुपये लीटर हो गई है, जो 16 मई से पहले क्रमश: 69.59 रुपये और 62.28 रुपये थी।



प्रमुख महानगरों में इतना है दाम 
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.26, 76.31, 73.30 और 75.54 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 69.39, 66.21, 65.62 और 68.22 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed