{"_id":"5e86b5aa8ebc3e76b14a4286","slug":"coronavirus-impact-share-market-opening-flat-on-friday-sensex-up-nifty-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Today: कोरोना का असर: लाल निशान पर कारोबार कर रहा बाजार, सेंसेक्स 28,000 के नीचे, निफ्टी भी लुढ़का","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Today: कोरोना का असर: लाल निशान पर कारोबार कर रहा बाजार, सेंसेक्स 28,000 के नीचे, निफ्टी भी लुढ़का
Fri, 03 Apr 2020 02:28 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 03 Apr 2020 02:28 PM IST
सार
- सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार सपाट स्तर पर खुला।
- सेंसेक्स 91.55 अंक बढ़कर 28356.86 के स्तर पर खुला।
- 26.70 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी की शुरुआत 8227.10 के स्तर पर हुई।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 91.55 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 28356.86 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.70 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 8227.10 के स्तर पर खुला। इसके बाद ही सेंसेक्स-निफ्टी फिर लाल निशान पर चले गए।
विज्ञापन
दिनभर के अपडेट्स
2.21 PM - बीएसई का सेंसेक्स 655.44 अंक लुढ़ककर 27609.87 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 172 अंक यानी 2.08 फीसदी गिरकर 8081.80 के स्तर पर है।
1.50 PM - सेंसेक्स में 311.42 अंक की गिरावट देखी गई। यह 27953.89 के स्तर पर है। निफ्टी 64.10 अंक गिरकर 8189.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
10.30 AM - बीएसई का सेंसेक्स 438.57 अंक यानी 1.55 फीसदी फिसलकर 27826.54 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 123.60 अंक गिरकर 8130.20 पर है।
9.40 AM - सेंसेक्स 393.21 अंक यानी 1.39 फीसदी की गिरावट के बाद 27872.10 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी की बात करें, तो यह 128.55 अंक गिरकर 8125.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
इसलिए आई गिरावट
कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। आज राजस्थान में सात, यूपी के आगरा में पांच नए मामले सामने आए हैं। यह सभी तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही मुंबई के धारावी में एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 328 नए केस सामने आए हैं और 12 नई मौतें हुई हैं। देश में कोरोना से संक्रमित मामलों की कुल संख्या 2069 हो गई है। वहीं, कोरोना के संक्रमण की वजह देश में कुल 53 मौतें हुई हैं। इसके चलते बाजार में गिरावट देखी जा रही है।
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो शुरुआती कारोबार में आज ओएनजीसी, रिलायंस, सिप्ला, गेल, इंफ्राटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, आईटीसी और जी लिमिटेड के शेयर हरे निशान पर थे। वहीं इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बीपीसीएल, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक, कोल इंडिया, एसबीआई, एचडीएफसी और बजाज ऑटो लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, मीडिया और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें बैंक, मेटल, फार्मा, आईटी, प्राइवेट बैंक, ऑटो और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
वैश्विक बाजारों का हाल
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 469 अंक यानी 2.24 फीसदी की तेजी के साथ 21413, नैस्डैक 126 अंक उछलकर 7487 और एसएंडपी 56 अंक चढ़कर 2,526.90 के स्तर पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कंपोजिट 46 अंक और हांगकांग का हैंगसैंग 194 अंक और साउथ कोरिया का कोप्सी 39 अंक ऊपर बंद हुए थे।
शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 48 पैसे टूटा
भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 48 पैसे टूटकर 76.08 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मुद्रा बाजार में कारोबारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण आर्थिक मंदी की बढ़ती आशंकाओं के चलते रुपये में गिरावट आई।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 358.22 अंक यानी 1.27 फीसदी की बढ़त के बाद 28623.53 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 102.75 अंक यानी 1.24 फीसदी की बढ़त के बाद 8356.55 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 217.62 अंक यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 29250.87 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 69.60 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 8528.15 के स्तर पर खुला था। गुरुवार को राम नवमी के चलते घरेलू बाजार बंद थे।
बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1203.18 अंक यानी 4.08 फीसदी की गिरावट के साथ 28265.31 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 343.95 अंक यानी 4.00 फीसदी की गिरावट के साथ 8253.80 के स्तर पर बंद हुआ था।