फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   CoronaVirus affects petrol diesel price is reducing everyday due to crude oil getting cheaper

कोरोनावायरस की वजह से हर दिन सस्ता हो रहा है पेट्रोल-डीजल, आपके शहर में इतनी हुई कीमत

Mon, 10 Feb 2020 09:47 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 10 Feb 2020 09:47 AM IST
सार

  • सोमवार को देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई है। 
  • कोरोनावायरस की वजह से क्रूड की खपत पर असर पड़ रहा है।
  • पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन सुबह छह बजे बदलती है। 

विज्ञापन
CoronaVirus affects petrol diesel price is reducing everyday due to crude oil getting cheaper

विस्तार

सोमवार को फिर देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी कमी आई है। इससे पहले रविवार को भी भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आई थी। गिरावट का यह सिलसिला 12 जनवरी से ही जारी है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए रविवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे। कोरोनावायरस का संकट उजागर होने के बाद से दुनिया के सबसे बडे़ तेल आयातक चीन में आर्थिक गतिविधियां लगातार सुस्त हो रही हैं। इसका असर क्रूड की खपत पर पड़ रहा है और इसका दाम कम हो गया है, जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम में भी कमी आ रही है। 

विज्ञापन

चार महानगरों में इतने हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

सोमवार को दिल्ली और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 13 पैसे कम हुई है, कोलकाता में इसका दाम 18 पैसे कम हुआ है और चेन्नई में 14 पैसे। इसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 72.10, 77.76, 74.74 और 74.90 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 16 पैसे कम हुई है। वहीं कोलकाता में 20 पैसे और मुंबई और चेन्नई में एक लीटर डीजल की कीमत 17 पैसे कम हुई है। इसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 65.07, 67.39, 68.19 और 68.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

विज्ञापन

अन्य प्रमुख शहरों में यह रही पेट्रोल की कीमत

शहर पेट्रोल की कीमत (9 फरवरी 2020) पेट्रोल की कीमत (10 फरवरी 2020)
नई दिल्ली 72.23 रुपये 72.10 रुपये
कोलकाता 74.92 रुपये 74.74 रुपये
मुंबई 77.89 रुपये 77.76 रुपये
चेन्नई 75.04 रुपये 74.90 रुपये
गुड़गांव 72.30 रुपये 72 रुपये
नोएडा 74.06 रुपये 74.07 रुपये
चंडीगढ़ 68.29 रुपये 68.16 रुपये
लखनऊ 73.97 रुपये 73.94 रुपये
आगरा 73.91 रुपये 73.81 रुपये
अलीगढ़ 74.18 रुपये 74.12 रुपये
इलाहाबाद 74.30 रुपये 73.99 रुपये
गाजियाबाद 73.92 रुपये 73.85 रुपये
वाराणसी 74.35 रुपये 74.16 रुपये
भोपाल 80.58 रुपये 79.97 रुपये
इंदौर 80.57 रुपये 80.52 रुपये
बीकानेर 78.20 रुपये 77.54 रुपये
जयपुर 76.35 रुपये 76.58 रुपये
जैसलमेर  77.02 रुपये 77.95 रुपये
 

इतना हुआ एक लीटर डीजल का दाम

शहर डीजल की कीमत (9 फरवरी 2020) डीजल की कीमत (10 फरवरी 2020)
नई दिल्ली 65.23 रुपये 65.07 रुपये
कोलकाता 67.59 रुपये 67.39 रुपये
मुंबई 68.36 रुपये 68.19 रुपये
चेन्नई 68.89 रुपये 68.72 रुपये
गुड़गांव 64.61 रुपये 64.28 रुपये
नोएडा 65.44 रुपये 65.41 रुपये
चंडीगढ़ 62.10 रुपये 61.93 रुपये
लखनऊ 65.37 रुपये 65.30 रुपये
आगरा 65.28 रुपये 65.15 रुपये
अलीगढ़ 65.56 रुपये 65.44 रुपये
इलाहाबाद 65.75 रुपये 65.35 रुपये
गाजियाबाद 65.30 रुपये 65.20 रुपये
वाराणसी 65.80 रुपये 66.80 रुपये
भोपाल 71.61 रुपये 71 रुपये
इंदौर 71.62 रुपये 71.54 रुपये
बीकानेर 72.20 रुपये 71.55 रुपये
जयपुर 70.48 रुपये 70.65 रुपये
जैसलमेर  71.11 रुपये 71.93 रुपये

 

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed