फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Coconut support price announced, five percent increase will benefit millions of farmers

नारियल का समर्थन मूल्य घोषित, पांच फीसदी बढ़ोत्तरी से लाखों किसानों को होगा फायदा

Wed, 24 Jun 2020 04:52 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 24 Jun 2020 04:52 AM IST
विज्ञापन
Coconut support price announced, five percent increase will benefit millions of farmers
coconut - फोटो : social media

केंद्र सरकार ने पके-छिले हुए नारियल  का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का एलान किया है। अब तक 2,571 रुपये प्रति क्विंटल पर बिक रहा यह नारियल अब 2,700 रुपये प्रति क्विंटल की लागत पर बिकेगा। सरकार ने इस साल फसल की कीमत की खरीद में 2019 के मुकाबले पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। केंद्र सरकार ने दावा किया है समर्थन मूल्य बढ़ जाने से ताजा नारियल के प्रीक्योमेंट आसान होगा। साथ ही छोटे किसानों को भी बढ़ी हुई कीमत से एक मुश्त फायदा होगा।

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि नारियल लघु किसानों की फसल होने के नाते किसानों के स्तर पर इसे इकट्ठा करके खोपरा बनाना आम नहीं होता। जबकि पेषण खोपरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य इस वित्तवर्ष के लिए 9,960 रुपये हैं। फिर भी छिले नारियल के लिए उच्चतर न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि होने से किसानों को तुरंत नकद मिलना आसान हो जाता है।
विज्ञापन


इसके अलावा वर्तमान में कोरोना संकट को देखते हुए किसानों को माली हालत को ठीक करने के लिए न्यूनतम समर्थन भाव में बढ़ोत्तरी नारियल किसानों के लिए राहत पहुंचाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed