फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Closing Bell Nifty ends at 7 month low Sensex down 470 pts

सात महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ निफ्टी, 470 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Thu, 19 Sep 2019 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 19 Sep 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Closing Bell Nifty ends at 7 month low Sensex down 470 pts

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को निफ्टी सात महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 470.41 अंकों की गिरावट के बाद 36,093.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 135.90 अंकों की गिरावट के बाद 10,704.80 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन

इसलिए आई बाजर में गिरावट

अमेरिका की नीतिगत ब्याज दरों में कटौती वैश्विक बाजार को अच्छी वहीं लग रही हैं, जिसकी वजह से भारतीय शेयर बाजार भी प्रभावित हुआ है। साल 2019 में यह दूसरी बार है जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती की है। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को टाटा स्टील, यस बैंक, जी एंटरटेनमेंट, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, यूपीएल, भारती एयरटेल, कोल इंडिया और एचडीएफसी बैंक के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, ऑटो, फार्मा, एनर्जी, इंफ्रा, मेटल और आईटी शामिल हैं। 

गिरावट पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 91.55 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के बाद 36,472.33 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 33.30 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के बाद 10,807.40 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर करीब 1:35 बजे सेंसेक्स 405.73 अंक यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के बाद 36,158.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 123.30 अंक यानी 1.14 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,717.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 82.79 अंकों की बढ़त के बाद 36,563.88 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 23.10 अंकों की बढ़त के बाद 10,840.70 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed