{"_id":"586cd89e4f1c1b0052159f41","slug":"chinese-smartphones-captures-40-percent-of-indian-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय बाजार पर 40 फीसदी चीनी स्मार्टफोन्स का कब्जा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
भारतीय बाजार पर 40 फीसदी चीनी स्मार्टफोन्स का कब्जा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 Jan 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के स्मार्टफोनों का गत वर्ष करीब 40 फीसदी भारतीय बाजार पर कब्जा हो गया। यह बात सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली ने कही। समाचार पत्र ने वैश्विक रिसर्च कंपनी इंटरनेशनल डाटा कारपोरेशन (आईडीसी) के एक सर्वेक्षण के हवाले से कहा कि गत वर्ष की तीसरी तिमाही में लेनोवो की बिक्री सैमसंग के बाद दूसरे स्थान पर रही।
वहीं, श्याओमी 10.7 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रही। भारत के 30 प्रमुख शहरों के किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक चीन की फोन निर्माता कंपनियों की कुल बाजार हिस्सेदारी 40 फीसदी रही। इसी दौरान भारतीय कंपनियों की हिस्सेदारी में गिरावट देखी गई।
सर्वेक्षण के मुताबिक माइक्रोमैक्स की बिक्री अक्तूबर में माह-दर-माह आधार पर 16.7 फीसदी घट गई। सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत में कीमत को लेकर प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है और मोबाइल फोन की औसत कीमत 100 डॉलर रह गई है। भारतीय ग्राहक कीमत के मामले में चीन के लोगों से भी अधिक संजीदा हैं। उल्लेखनीय है कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है।