फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   China accelerated the depreciation of the yuan

चीन में मचे हड़कंप से 555 अंक गिर गया सेंसेक्स

Thu, 07 Jan 2016 11:45 PM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
 China accelerated the depreciation of the yuan

चीन के शेयर बाजार में मचे हड़कंप से घरेलू शेयर बाजार भी दहल गया। साल के पहले हफ्ते में ही बृहस्पतिवार को 554.50 अंक का तगड़ा झटका खा कर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 25,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर नीचे आकर 24,851.83 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन


सेंसेक्स का यह 19 माह का सबसे निचला स्तर है। सेंसेक्स पिछले चार सत्रों में लगातार गिरावट के चलते 1,309.07 अंक गंवा चुका है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) निफ्टी भी 172.70 अंक का नुकसान उठाकर 7,600 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गिरा। निफ्टी 7,568.30 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


विश्लेषकों के मुताबिक घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का प्रमुख कारण आर्थिक मंदी से जूझ रहे चीन में मुद्रा के अवमूल्यन के बाद वहां के शेयर बाजार में भी भूचाल आना रहा। इससे भारत सहित दुनिया भर के बाजारों में निवेशकों की धारणा पर बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 शेयर गिरावट का शिकार हुए

 China accelerated the depreciation of the yuan

ताजा घटना क्रम के तहत चीन के केंद्रीय बैंक ने डॉलर के मुकाबले अपनी मुद्रा युआन का एक बार फिर से 0.55 फीसदी अवमूल्यन कर दिया है। इससे चीन सहित पूरे एशियाई बाजार में पूंजी का प्रवाह प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

चौतरफा बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स में शामिल सभी 30 शेयर गिरावट का शिकार हुए। सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वालों में भेल, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, मारुति, ओएनजीसी, एसबीआई, अदानी पोर्ट्स, एलएंडटी, बजाज ऑटो, हिंद यूनिलीवर, एनटीपीसी और हीरो मोटोकॉर्प आदि शामिल रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed