फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   cartrade tech ipo share price bse nse shares list at loss

CarTrade: बाजार में फीकी रही शुरुआत, इश्यू प्राइस से 1.11 फीसदी नीचे सूचीबद्ध हुए शेयर

Fri, 20 Aug 2021 12:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 20 Aug 2021 12:41 PM IST
सार

बीएसई पर कारट्रेड टेक के शेयर इश्यू प्राइस से 1.11 फीसदी नीचे 1600 रुपये पर सूचीबद्ध हुए हैं। 

विज्ञापन
cartrade tech ipo share price bse nse shares list at loss
CarTrade IPO - फोटो : pixabay

विस्तार

आज ऑनलाइन क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म कारट्रेड टेक का शेयर सूचीबद्ध हो गया है। कंपनी के शेयर डिस्काउंट के साथ सूचीबद्ध हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर यह इश्यू प्राइस से 1.11 फीसदी नीचे 1600 रुपये पर सूचीबद्ध हुए हैं। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इसकी लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 1.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 1599.80 के स्तर पर हुई है। कारट्रेड का इश्यू प्राइस 1618 रुपये था। 

विज्ञापन


ट्रेड टेक में इन दिग्गज कंपनियों ने किया है निवेश
2,998.51 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य के लिए निवेशकों के लिए ऑनलाइन क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म कारट्रेड टेक का आईपीओ नौ अगस्त से 11 अगस्त तक खुला था। कंपनी में दिग्गज अमेरिकी निजी इक्विटी निवेशक वार्बर्ग पिंकस, सिंगापुर की सरकारी निवेशक कंपनी टेमासेक, जेपी मॉर्गन और मार्च कैपिटल पार्टनर ने निवेश कर रखा है। 
विज्ञापन


20.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था इश्यू 
आईपीओ के तहत कंपनी ने 1 करोड़ 85 लाख 32 हजार 216 शेयर जारी किए थे। ये शेयर ऑफर फॉर सेल में जारी हुए। यानी इसमें कंपनी के मौजूदा निवेशक और प्रमोटर्स ने अपने हिस्से के शेयर बेचे। इस आईपीओ के लिए नए शेयर जारी नहीं किए गए थे। इश्यू 20.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आईपीओ में क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने 35.45 गुना बोलियां लगाई थीं। इसके अलावा नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने भी 41 गुना बुकिंग कराई थी। वहीं खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.75 गुना सब्सक्राइब हआ था। 


कारट्रेड टेक एक ऑनलाइन ऑटो मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म है जिसकी स्थापना महिंद्रा फर्स्ट चॉइस के पूर्व सीईओ विनय सांघी और ईबे इंडिया के पूर्व कंट्री हेड राजन मेहरा ने वर्ष 2009 में की थी। यह विभिन्न ब्रांडों का संचालन करता है। कारवाले, कारट्रेड, श्रीराम ऑटोमॉल, बाइकवाले, कारट्रेड एक्सचेंज, एड्रोइट ऑटो और ऑटोबिज। मालूम हो कि जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed