फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   cartrade tech ipo open today Nuvoco Vistas IPO know all the details here

CarTrade Tech IPO: आज खुले इन दो कंपनियों के आईपीओ, जानिए कितने में मिल रहा है शेयर

Mon, 09 Aug 2021 02:46 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 09 Aug 2021 02:46 PM IST
सार

आज निवेशकों के लिए Nuvoco Vistas और कार ट्रेड का आईपीओ खुल गया है। इनमें निवेश की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2021 है।

विज्ञापन
cartrade tech ipo open today Nuvoco Vistas IPO know all the details here
cartrade IPO and Nuvoco Vistas IPO - फोटो : pixabay

विस्तार

पिछले साल में प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने साल 2020 में आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। इस साल भी आईपीओ बाजार से निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। आईपीओ बाजार में हलचल अब भी जारी है। आज से 11 अगस्त तक के लिए निरमा ग्रुप की सीमेंट कंपनी Nuvoco Vistas और कार ट्रेड का आईपीओ खुल गया है। 

विज्ञापन


कार ट्रेड टेक
आज निवेशकों के लिए ऑनलाइन क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म कार ट्रेड टेक का आईपीओ खुल गया है। निवेशक इसमें 11 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। यदि आप भी इसमें निवेश करने का सोच रहे हैं तो मालूम हो कि इसके लिए प्राइस बैंड 1,585-1,618 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी में दिग्गज अमेरिकी निजी इक्विटी निवेशक वार्बर्ग पिंकस, सिंगापुर की सरकारी निवेशक कंपनी टेमासेक, जेपी मॉर्गन और मार्च कैपिटल पार्टनर ने निवेश कर रखा है। कंपनी ऑफर फॉर सेल के जरिए मौजूदा शेयरधारकों को 1,85,32,216 इक्विटी शेयर बेचेंगे। कंपनी को इस आईपीओ के जरिए 2998.51 करोड़ रुपये जटाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नुवोको विस्टास
निरमा ग्रुप की सीमेंट कंपनी नुवोको विस्टास ने अपना आईपीओ पेश कर दिया है। आईपीओ से पहले ही कंपनी एंकर निवेशकों से 1500 करोड़ रुपये जुटा चुकी। कंपनी की 5,000 करोड़ रुपये जुटाना की योजना है। नुवोको विस्टास ने 560-570 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक कम से कम 26 शेयर्स और इसके मल्टीपल में आवेदन कर सकते हैं। प्राइस बैंड के अपर लिमिट के हिसाब से निवेशकों को कम से कम 14,820 रुपये का निवेश करना होगा। मालूम हो कि यह निरमा ग्रुप की कंपनी है। करीब नौ सालों पहले यह एक्सचेंज से डीलिस्ट हो गई थी। इसे पहले लाफार्ज इंडिया लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। फरवरी 2020 में कंपनी ने इमामी का सीमेंट कारोबार खरीद लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं। पिछले साल कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से 31,000 करोड़ रुपये जुटाए। कुल 16 आईपीओ लॉन्च हुए, जिनमें से 15 की लॉन्चिंग दूसरी छमाही में हुई थी। 2019 के पूरे साल में 16 आईपीओ के जरिए 12,362 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। 2018 में 24 कंपनियों ने आईपीओ से 30,959 करोड़ रुपये जुटाए थे। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी घरेलू शेयर बाजार उबरने लगे हैं। इसे देखते हुए कंपनियां लगातार आईपीओ लॉन्च कर रही हैं।

मालूम हो कि आईपीओ बाजार में इस वर्ष 40 कंपनियां द्वारा आईपीओ के जरिए 80000 करोड़ रुपये जुटाने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed