फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   car companies increases price due to Infra cess

इंफ्रा सेसः 3000-5 लाख तक महंगी हुईं कारें

Wed, 02 Mar 2016 06:04 AM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 06:04 AM IST
विज्ञापन
car companies increases price due to Infra cess

कार खरीदने की सोच रहे लोगों को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में जोरदार झटका दिया है। आगामी एक अप्रैल से कार खरीदारों को पहले के मुकाबले अधिक कीमत चुकानी होगी।

विज्ञापन


कारों की कीमतों में 3000 रुपये से लेकर 5.6 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। गत सोमवार को पेश बजट में आगामी एक अप्रैल से लागू होने वाले नए वित्त वर्ष में कारों पर इंफ्रास्ट्रक्चर सेस लगाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


सेस की दर कारों की श्रेणी पर निर्भर करेगी और इसकी दर 1 फीसदी, 2.5 फीसदी और 4 फीसदी तक होगी।

सीएनजी-एलपीजी वाहनों पर भी लगेगा सेस

car companies increases price due to Infra cess

कार डीलरों के मुताबिक सेस लगने के बाद इंट्री लेवल गाड़ी ऑल्टो-800 के दाम में पहले के मुकाबले 3000 रुपये तक का इजाफा हो जाएगा।

अगर आप टोयटा फार्चुनर खरीदते है तो आपको पहले के मुकाबले 76000 रुपये अधिक कीमत देनी पड़ेगी। वहीं मर्सिडीज बेंज लग्जरी सैलून एस क्लास की खरीदारी पर पहले के मुकाबले 5.6 लाख रुपये तक अधिक राशि चुकानी होगी।

नए वित्त वर्ष के लिए घोषित बजट में उत्पाद कर की तरह ही हर प्रकार के वाहनों के लिए, चाहे वह छोटी हो या मझोली या फिर बड़ी, सेस लगाने का एलान किया गया। यहां तक कि सीएनजी और एलपीजी से चलने वाली काम्पैक्ट वाहनों के लिए भी सेस को अनिवार्य कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed