सोना 25 हजार के नीचे, खरीदने का अच्छा मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना लगातार चौथे दिन जारी गिरावट के कारण चार साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। यह गिरकर 24,980 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 40 रुपये की गिरावट के साथ 25 हजार रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 24,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह 6 अगस्त 2011 के बाद इसका सबसे निचला स्तर है।
दूसरी ओर औद्योगिक मांग आने से चांदी की कीमतों में बढ़त का रुख रहा और भाव 100 रुपये सुधर कर 33,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। सोने में जारी गिरावट के बीच सोने की गिन्नी की कीमतों में भी नरमी रही और अठग्रामी गिन्नी के भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 22,100 रुपये पर आ गए।
दूसरी ओर चांदी का सिक्का अपने पूर्व स्तर पर टिका रहा। चांदी सिक्के के लिवाली भाव 48,000 रुपये और बिकवाली भाव 49,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बरकरार रहे।
नहीं आ रहे खरीददार
सर्राफा कारोबारियों कि मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आने वाले दिनों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने की संभावना को देखते हुए ग्लोबल बाजार में निवेशक सोने से अपनी रकम निकाल कर मुद्रा, डेट या इक्विटी बाजार में निकालने की तैयारी कर रहे हैं।
इसके चलते दुनिया भर में सोने पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।बाजार जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह गिरकर 20 हजार प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच सकता है।
वहीं आभूषण विक्रेता परेशान है क्योंकि एक तो बढ़े हुए दाम पर उन्होंने सोना खरीदा उस पर ग्राहक खरीदारी से बच रहे हैं क्योंकि ग्राहकों को इंतेजार है और गिरावट का।