{"_id":"578e8dc94f1c1b4326c4b50b","slug":"bullion-traders-to-discuss-gold-smuggling-menace","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की तस्करी पर चर्चा करेंगे कारोबारी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोने की तस्करी पर चर्चा करेंगे कारोबारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, अागरा
Updated Wed, 20 Jul 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड बार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी में दुनिया भर के बुलियन कारोबारी सोने की लगातार बढ़ रही तस्करी को रोकने के लिए मंथन करेंगे। होटल जेपी पैलेस में 21 से 23 जुलाई तक बुलियन फेडरेशन ग्लोबल कन्वेंशन-2016 के जरिए कारोबारी कैशलेस बिक्री जैसे कई सुझाव देंगे।
विज्ञापन
इसमें देश और दुनिया के रिफाइनर्स, बैंक, कस्टम क्लीयरिंग एजेंट, लॉजिस्टिक एजेंसियां, बुलियन डीलर हिस्सा लेंगे। बुलियन फेडरेशन के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, महासचिव हरेश आचार्य ने बताया कि ग्लोबल कन्वेंशन में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल के साथ पूर्व मंत्री रामशंकर कठेरिया, सीबीडीटी के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार जैन, डीआरआई के एडीजी जॉन जोसेफ, कस्टम के एडीजी बालेश कुमार आदि आएंगे।
विज्ञापन
उद्घाटन पूर्व मंत्री कठेरिया 21 जुलाई को शाम 5:30 बजे करेंगे। 22 जुलाई को बुलियन की सप्लाई, डिमांड के ट्रेंड, भारत में सोने की मांग, भविष्य में सोने के बाजार और रिफाइनरियों के सामने चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। सोने की तस्करी रोकने के लिए विशेष चर्चा की जाएगी। 23 जुलाई को वित्त राज्यमंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल आएंगे।
विज्ञापन
उनके सामने फेडरेशन कई मांगें रखेगी। बुलियन फेडरेशन सदस्यों के मुताबिक, केंद्र सरकार सोने के आयात पर कस्टम ड्यूटी को जितना बढ़ाएगी, सोने की तस्करी और काला धन उतना ही ज्यादा बढ़ेंगे। आभूषण निर्माताओं पर एक्साइज ड्यूटी को हटाने की मांग भी उठाई जाएगी। सोने आयात पर अभी कुल 12 फीसदी कस्टम, एक्साइज, वैट वसूला जा रहा है, जिसे फेडरेशन ने 7 फीसदी तक करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के सामने रखा है।