फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Budget 2017: Mobile to become cheaper

Budget 2017:सस्ते हो सकते हैं मोबाइल फोन

Tue, 31 Jan 2017 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
Budget 2017: Mobile to become cheaper

आम बजट में सरकार मोबाइल फोन को सस्ता करने के लिए घोषणाएं कर सकती हैं। वहीं डिजिटल ट्रांजेक्शन को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार प्वॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन की कीमत को भी कम करने की कवायद कर सकती है।

विज्ञापन


कैशलेस ट्रांजेक्शन में मोबाइल फोन की बड़ी भूमिका है।सूत्रों के मुताबिक, बजट में सरकार की तरफ से मोबाइल फोन के निर्माण पर टैक्स छूट दी जा सकती है। वहीं मोबाइल फोन कंपोनेंट के आयात पर लगने वाले शुल्क में भी कमी की जा सकती है।
विज्ञापन


मोबाइल निर्माता कंपनियों के मुताबिक, निर्माण की लागत कम होने पर ही मोबाइल फोन सस्ते होंगे और कम कमाने वाले लोग भी मोबाइल खरीद पाएंगे। देश में मोबाइल रखने वालों की संख्या एक अरब को पार कर चुकी है, लेकिन देश में स्मार्टफोन रखने वालों की संख्या अभी लगभग 35 लाख ही है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार पीओएस के आयात शुल्क को कम कर सकती है ताकि लोगों को सस्ते पीओएस उपलब्ध हो सकें। वहीं पीओएस निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए बजट में कदम उठाए जा सकते हैं। अभी बैंकों से किराए पर पीओएस लेने के लिए दो-तीन माह का इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed