{"_id":"59ba4d284f1c1b99688b47b8","slug":"bse-will-not-change-its-trading-hours-says-its-ceo-and-md","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSE में नहीं बदलेगा ट्रेडिंग का समय, पहले की तरह खुलकर बंद होगा सेंसेक्स","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
BSE में नहीं बदलेगा ट्रेडिंग का समय, पहले की तरह खुलकर बंद होगा सेंसेक्स
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 14 Sep 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेडिंग करने के समय में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। बीएसई के एमडी और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने गुरुवार को कहा कि स्टाक मार्केट पहले के तय समय के अनुसार ही खुलेगा और बंद होगा। अभी स्टॉक मार्केट 9.15 मिनट पर खुलता है और दोपहर बाद 3.30 बजे बंद होता है।
इससे पहले खबरें आ रही थी कि शेयर मार्केट 5.30 बजे तक खुलेगा। जुलाई में मेट्रोपोलिटन एक्सचेंज ऑफ इंडिया ने नोटिस जारी करके इक्विटी में ट्रेडिंग करने का समय 9 से 5 बजे तक करने का आदेश दिया था। लेकिन इस नोटिस को एक दिन बाद ही वापस ले लिया गया।
सेबी ने भी की थी मीटिंग
सेबी मार्केट में ट्रेडिंग समय को शाम 5 बजे तक या फिर 7.30 बजे तक करने पर फैसला लेने वाला था। इसके लिए सेबी ने बैठक बुलाई थी जिसमें बीएसई के एमडी, एनएसई और ब्रोकर्स के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। बता दें कि बड़े ब्रोकरेज हाउस समय बढ़ाने के पक्ष में हैं वहीं छोटे ब्रोकरेज हाउस को इससे लागत बढ़ने का डर है। गौरतलब है कि 2009 में सेबी ने एक्सचेंजों को 5 बजे तक की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
फैसला होता लागू तो ब्रोकरेज हाउस को मिलता फायदा
बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक इससे मुख्य फायदा ब्रोकरेज हाउस को मिलेगा, क्योंकि उनका टर्नओवर बढ़ जाएगा। एडवायजरीमंडी.कॉम के सीईओ कौशलेंद्र सिंह सेंगर ने amarujala.com से बात करते हुए कहा था कि इससे कंपनियों को फायदा नहीं होगा ब्लकि ब्रोकरेज हाउस और इंवेस्टर को होगा।
ब्रोकरेज हाउस के कारोबार में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं अगर कारोबार का समय 7.30 बजे तक होता है तो ब्रोकरेज कंपनियों को अपना मैनपॉवर बढ़ाना होगा। इससे ऑपरेशनल दिक्कतें आ सकती हैं, क्योंकि हिसाब-किताब करने में परेशानी होगी। वहीं इंवेस्टर्स के हिसाब से देखें तो फिर ये उनके लिए फायदे का सौदा होगा, क्योंकि यूएस मार्केट खुलने के समय वो यह फैसला ले सकेंगे कि उन्हें अपने शेयर रखने हैं या फिर बेचना है।