फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE to enter IPO market on Jan 23

आईपीओ के साथ शेयर बाजार में कल दस्तक देगा बीएसई

Sun, 22 Jan 2017 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 22 Jan 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
BSE to enter IPO market on Jan 23
- फोटो : self

एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई ने अपने पब्लिक इश्यू का एेलान कर दिया है। बीएसई का आईपीओ 23 जनवरी से खुलेगा। 25 जनवरी तक आप आईपीओ में शेयर के लिए अर्जी दे सकते हैं। इस इश्यू का प्राइस बैंड 805 से 806 रुपये तय किया गया है, जिसका लॉट साइज 18 है।

विज्ञापन


बीएसई की इस आईपीओ के जरिये करीब 1300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। बीएसई ने आईपीओ से पहले ही एंकर निवेशकों को शेयर आवंटित करके 373 करोड़ रुपए की पूंजी जुटा ली है। बीएसई के अनुसार, उसने 25 एंकर निवेशकों को शुक्रवार 20 जनवरी को 46,28,158 शेयर आवंटित करके कुल 3,73,02,95,348 रुपए की पूंजी जुटाई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एंकर निवेशक वैसे संस्थागत निवेशक होते हैं, जिन्हें आईपीओ के खुलने से एक कारोबारी दिवस पहले शेयर आवंटित किए जाते हैं। बीएसई के प्रवर्तकों के 1,54,27,157 शेयर बाजार में जारी किए जाएंगे। बीएसई की आईपीओ के जरिए करीब 1300 करोड़ रुपए की पूंजी जुटाने की योजना है। उसने 2 रुपए अंकित मूल्य के शेयर का मूल्य दायरा 805-806 रुपए रखा है। एंकर निवेशकों को इस दायरे की उच्चतम सीमा 806 रुपए प्रति शेयर पर शेयर आवंटित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसई में लिस्ट होगा शेयर

BSE to enter IPO market on Jan 23
sensex

देश में पहली बार कोई शेयर बाजार आईपीओ ला रहा है और इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में आगामी 03 फरवरी को सूचीबद्ध किया जाएगा। पूंजी बाजार नियामक सेबी के नियमों के तहत कोई भी शेयर बाजार अपने शेयर को स्वयं के प्लेटफार्म पर सूचीबद्ध नहीं कर सकता है।

बीएसई के 302 शेयरधारक हैं, जो आईपीओ के जरिए अपने शेयर बेचना चाहते हैं। इस आईपीओ के ज‌रिए सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज अपनी पूरी हिस्सेदारी यानी 50 लाख 9 हजार शेयर बेचेगा।

इसके अलावा एटीकस मॉरीशस 3.68 प्रतिशत, क्वांटम लिमिटेड, जेकेएफएफ वेंचर्स, एकैसिया बनयान पार्टनर्स लिमिटेड, इंडिया होल्डिंग लिमिटेड और बजाज होल्डिंग्स एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed