फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex opens with 400 pts jumps, Nifty again crosses 15,400

Share Market News: 400 अंकों की मजबूती के साथ खुला बीएसई सेंसेक्स, निफ्टी फिर 15,400 के पार 

Tue, 21 Jun 2022 09:49 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 21 Jun 2022 09:49 AM IST
सार

शुरुआती सत्र में 1240 शेयरों के दाम चढ़े वहीं 444 के नीचे आए। 86 के दाम अप्रभावित रहे। एनएसई में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अदानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर मुनाफे में खुले।

विज्ञापन
BSE Sensex opens with 400 pts jumps, Nifty again crosses 15,400
BSE (File)

विस्तार

मंगलवार को शेयर बाजार एक बार फिर मजबूती के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 405.99 अंकों के सुधार के साथ 52003.83 पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 117.30 अंक चढ़कर 15467.50 पर खुला। 

विज्ञापन

शुरुआती सत्र में 1240 शेयरों के दाम चढ़े वहीं 444 के नीचे आए। 86 के दाम अप्रभावित रहे। एनएसई में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अदानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर मुनाफे में खुले, जबकि एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी के शेयर दबाव में। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी मजबूती के साथ खुले। इनमें एक फीसदी की तेजी आई। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को पूंजी बाजार में जमकर बेचवाली की। उन्होंने 1,217.12 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की। 

विज्ञापन

रुपया और फिसला, डॉलर 78 का हुआ
उधर, विदेशी मुद्रा बाजार में विदेशी फंडों के लगातार निकासी और वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूत मांग से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 78.04 पर खुला। कल की तुलना में रुपया छह पैसे और कमजोर हुआ है। सोमवार को डॉलर 77.98 पर बंद हुआ था। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स के अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि दुनियाभर में डॉलर मजबूत हो रहा है। भारतीय रुपये पर तेल खरीद के भुगतान का दबाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed