{"_id":"5faa0f998ebc3ec5ef0314f8","slug":"bse-sensex-nse-nifty-share-market-today-on-tuesday-opening-in-green-mark-sensex-above-42800","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Today: आज फिर बढ़त पर खुला बाजार, हरे निशान पर कारोबार कर रहे सेंसेक्स-निफ्टी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market Today: आज फिर बढ़त पर खुला बाजार, हरे निशान पर कारोबार कर रहे सेंसेक्स-निफ्टी
Tue, 10 Nov 2020 09:27 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 212.75 अंक (0.50 फीसदी) ऊपर 42810.18 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 66.10 अंकों की तेजी (0.53 फीसदी) के साथ 12527.15 पर हुई।
विज्ञापन
सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। अमेरिकी चुनाव में जो बाइडेन की जीत का असर साफ-साफ दिखाई दिया। पिछले छह कारोबारी सत्रों से शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हो रहा है। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचसीएल टेक, श्री सीमेंट, एक्सिस बैंक, सिप्ला और टेक महिंद्रा की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं इंफोसिस, डॉक्टर रेड्डी और डिविस लैब के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, मेटल, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी और ऑटो शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 132.63 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के बाद 42730.06 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 121.50 अंक यानी 0.98 फीसदी ऊपर 12582.50 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। कल सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर पहुंच गए थे। सेंसेक्स 1.68 फीसदी की तेजी के साथ 704.37 अंक ऊपर 42597.43 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.61 फीसदी (197.50 अंक) की बढ़त के साथ 12461.05 के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को बढ़त पर खुला था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 503.93 अंक (1.20 फीसदी) ऊपर 42393.99 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 135.85 अंकों की तेजी (1.11 फीसदी) की साथ 12399.40 पर हुई थी।