{"_id":"5f59aa3d8ebc3e6113449f28","slug":"bse-sensex-nse-nifty-share-market-today-on-10-september-2020-sensex-opens-above-38413","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 270 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,350 अंक के पार निकला","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 270 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,350 अंक के पार निकला
Thu, 10 Sep 2020 09:55 AM IST
अनवर अंसारी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 10 Sep 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : ANI
रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 270 अंक चढ़ गया।
विज्ञापन
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 269.92 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,463.84 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.05 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,351.05 अंक पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फिनसर्व, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाभ में थे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर बजाज ऑटो, टाइटन, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में थे।