फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today On 10 september 2021 on account of Ganesh Chaturthi

Share Market Today: गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज शेयर बाजार में नहीं कर सकेंगे कारोबार

Fri, 10 Sep 2021 09:33 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 10 Sep 2021 09:33 AM IST
सार

आज देश में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर घरेलू शेयर बाजार बंद है। साथ ही कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद हैं।

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today On 10 september 2021 on account of Ganesh Chaturthi
शेयर बाजार एनएसई - फोटो : facebook: @NationalStockExchange

विस्तार

आज देश में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। गणपति की प्रतिमा स्थापित करने के लिए पंडाल सज गए हैं। गणेश मंदिरों को भी सजा दिया गया है। इस मौके पर घरेलू शेयर बाजार बंद है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कारोबार नहीं हो रहा है। 11 और 12 सितंबर, यानी शनिवार और रविवार को भी घरेलू बाजार में कारोबार नहीं होगा। 13 सितंबर 2021 को फिर से शेयर बाजार में सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा। 

विज्ञापन


कमोडिटी सेग्मेंट में पांच बजे के बाद होगी ट्रेडिंग
आज गणेश चतुर्थी पर कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद हैं। मेटल और बुलियन समेत होल सेल कमोडिटी मार्केट में कारोबार नहीं हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज (NCDEX) में शाम पांच बजे के बाद कारोबार शुरू होगा। मालूम हो कि कमोडिटी सेग्मेंट में इवनिंग सेशन शाम पांच बजे शुरू होता है। वहीं मॉर्निंग सेशन में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कारोबार होता है।
विज्ञापन


पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स 92.76 अंकों (0.16 फीसदी) की गिरावट के साथ 58157.50 के स्तर पर खुला। निफ्टी 36.20 अंकों (0.21 फीसदी) की गिरावट के साथ 17317.30 के स्तर पर खुला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 54.81 अंकों (0.09 फीसदी) की तेजी के साथ 58,305.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 15.75 अंकों (0.09 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,369.25  के स्तर पर बंद हुआ था।


बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा। इसमें 2,93,804.34 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। सिर्फ इंफोसिस के बाजार मूल्यांकन में कमी आई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और भारती एयरटेल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed