फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Stock Market Today on 2nd August 2021

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार में उछाल, हरे निशान पर सभी सेक्टर्स, 52900 के पार हुई सेंसेक्स की शुरुआत

Mon, 02 Aug 2021 09:34 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 02 Aug 2021 09:34 AM IST
सार

सेंसेक्स 314.44 अंक (0.60 फीसदी) ऊपर 52,901.28 के स्तर पर खुला। निफ्टी 111.85 अंकों (0.17 फीसदी) की बढ़त के साथ 15,874.90 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Stock Market Today on 2nd August 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : iStock

विस्तार

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 314.44 अंक (0.60 फीसदी) ऊपर 52,901.28 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 111.85 अंकों (0.17 फीसदी) की बढ़त के साथ 15,874.90 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 388.96 अंक या 0.73 फीसदी नीचे आया।

विज्ञापन


अडाणी समूह ने नई अनुषंगी का किया गठन, 1435.55 के स्तर पर खुला शेयर
अडाणी समूह ने एक नई अनुषंगी का गठन किया है। यह रिफाइनरियों, पेट्रोरसायन परिसरों और हाइड्रोजन संयंत्रों की स्थापना करेगी। इसका सीधा मुकाबला मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस से होगा। शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, अडाणी पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एपीएल) की एक पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी के तौर पर गठन किया गया है। मालूम हो कि आज बीएसई में अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1435.55 के स्तर पर खुला। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,57,712.77 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


इस हफ्ते इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार 
विश्लेषकों के अनुसार इस हफ्ते वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही नतीजे और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दरों पर निर्णय से शेयर बाजार की दिशा तय होगी। साथ ही वैश्विक रुख और टीकाकरण से भी बाजार प्रभावित होगा। मालूम हो कि इस हफ्ते एचडीएफसी, पीएनबी, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, बैंक ऑफ इंडिया, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और महिंद्रा एंड महिंद्रा के तिमाही के नतीजे जारी होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण हुआ कम
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल 96,642.51 करोड़ रुपये कम हुआ। सबसे ज्यादा नुकसान मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में पहले स्थान पर रिलायंस है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और एनटीपीसी के अतिरिक्त सभी शेयर हरे निशान पर खुले। इनमें मारुति,  एक्सिस बैंक, टाइटन, बजाज ऑटो, एम एंड एम, टीसीएस, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, डॉक्टर रेड्डी, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, इंफोसिस, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एल एंड टी, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 268.35 अंक (0.51 फीसदी) ऊपर 52855.19 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 61 अंक (0.39 फीसदी) ऊपर 15824.00 पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 38.86 अंक (0.07 फीसदी) ऊपर 52691.93 के स्तर पर खुला। निफ्टी 10.50 अंकों (0.07 फीसदी) की बढ़त के साथ 15789 के स्तर पर खुला था।


शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 66.23 अंकों (0.13 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,586.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 15.40 अंकों (0.10 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,763.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed