फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today : Indian indices opened on negative note on 5 january

Sensex Nifty Today: कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते गिरावट पर खुला बाजार, 48000 के नीचे सेंसेक्स

Tue, 05 Jan 2021 09:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 05 Jan 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today : Indian indices opened on negative note on 5 january
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 183.10 अंक (0.38 फीसदी) नीचे 47,993.70 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.40 फीसदी (56.90 अंक) नीचे 14,076 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 895.44 अंक यानी 1.90 फीसदी मजबूत हुआ था।

विज्ञापन


आज 581 शेयरों में तेजी आई और 1022 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 56 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। विश्लेषकों के अनुसार आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में बिकवाली
अमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली के चलते घरेलू बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। एशियाई बाजारों की बात करें, तो हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 25.81 अंकों की गिरावट के साथ 27,447 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स आठ अंक नीचे 27,250 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी पांच अंकों की हल्की गिरावट के साथ 3,497 पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, टीसीएस और सन फार्मा के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर खुले। इनमें रिलायंस, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एम एंड एम, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, आदि शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 155.16 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के बाद 48021.64 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 39.30 अंक यानी 0.28 फीसदी नीचे 14093.60 के स्तर पर था।

कब-कब तोड़ा बाजार ने रिकॉर्ड?

  • मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्तूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। 
  • इसके बाद पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ। 
  • 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा। 
  • 18 नवंबर को 44180 के स्तर पर पहुंचा। 
  • चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया और 45079 पर बंद हुआ। 
  • 11 दिसंबर को सेंसेक्स 46 हजार के ऊपर 46099 के स्तर पर बंद हुआ और 14 दिसंबर को यह 46,253.46 अंक पर बंद हुआ था। इस दौरान निफ्टी 13558.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। 
  • 28 दिसंबर को सेंसेक्स उछलकर 47353 पर बंद हुआ था।
  • चार जनवरी को सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया था और यह पहली बार 48000 के ऊपर 48176.80 पर बंद हुआ।


पिछले कारोबारी दिन रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत रिकॉर्ड स्तर पर हुई थी। सेंसेक्स 236.65 अंक (0.49 फीसदी) ऊपर 48,105.63 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.53 फीसदी (74.40 अंक) ऊपर 14,092.90 के स्तर पर खुला था। 



सोमवार को उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई और यह उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था।  सेंसेक्स 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 307.82 अंक ऊपर 48176.80 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 114.40 अंक (0.82 फीसदी) की बढ़त के साथ 14132.90 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed