फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Today Opening News: Indian indices opened on firm note

Share Market Today: शेयर बाजार में जारी तेजी का सिलसिला, नई ऊंचाइयों पर सेंसेक्स-निफ्टी

Fri, 18 Dec 2020 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 18 Dec 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Today Opening News: Indian indices opened on firm note
शेयर बाजार आज - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 36.41 अंक (0.08 फीसदी) की बढ़त के साथ 46926.75 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 0.09 फीसदी (12.30 अंक) ऊपर 13753 के स्तर पर हुई। वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन


कब-कब तोड़ा बाजार ने रिकॉर्ड?
मालूम हो कि मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्तूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। इसके बाद पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ। 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा। 18 नवंबर को 44180 और चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया। नौ दिसंबर को सेंसेक्स पहली बार 46 हजार के ऊपर 46103.50 के स्तर पर बंद हुआ। 14 दिसंबर को सेंसेक्स 154.45 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 46,253.46 अंक पर बंद हुआ था और निफ्टी 44.30 अंक या 0.33 फीसदी के लाभ से 13558.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा। 17 दिसंबर को सेंसेक्स-निफ्टी क्रमश: 46,658.36 और 13,683.10 के स्तर पर बंद हुए थे।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान हिंडाल्को, विप्रो, एचसीएल टेक, इंफोसिस और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचडीएफसी, टाटा मोटर्स, इचर मोटर्स, एचडीएफसी और एम एंड एम की शुरुआत लाल निशान पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, आईटी, एफएमसीजी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी ऑटो, और मीडिया शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.06 बजे सेंसेक्स 95.16 अंक यानी 0.20 फीसदी की तेजी के बाद 46985.50 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 20.60 अंक यानी 0.15 फीसदी ऊपर 13761.30 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 8.10 अंक (0.02 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 46,658.36 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 0.40 अंक ऊपर 13,683.10 के स्तर पर हुई थी। 


गुरुवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स-निफ्टी सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचे थे। सेंसेक्स 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 223.88 अंक ऊपर 46890.34 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.42 फीसदी (58 अंक) की तेजी के साथ 13740.70 के स्तर पर बंद हुआ थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed