फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex slips below 50,000 on profit booking, nifty down by 25 points

Share Market Today: लाल निशान पर खुला बाजार, 124 अंक नीचे सेंसेक्स, 14565 के स्तर पर हुई निफ्टी की शुरुआत

Fri, 22 Jan 2021 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 22 Jan 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
Sensex slips below 50,000 on profit booking, nifty down by 25 points
शेयर बाजार आज - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 124.75 अंक (0.25 फीसदी) की गिरावट के साथ 49,500.01 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 14,565.40 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। सेंसेक्स ने पहली बार 50,000 का आंकड़ा पार किया था।

विज्ञापन


682 शेयरों में आई तेजी, 521 में गिरावट
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 252.16 अंक या 0.51 फीसदी के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86.45 अंक या 0.60 फीसदी चढ़ गया। आज 682 शेयरों में तेजी आई और 521 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 67 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। केंद्रीय बजट से पहले निवेशक निवेश को लेकर चिंतित हैं क्योंकि ज्यादातर मार्केट विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा, जिसकी वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान नेस्ले इंडिया, एम एंड एम, रिलायंस, मारुति, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एक्सिस बैंक, सन फार्मा, ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, टीसीएस, इंफोसिस और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में बाजार में जारी रही उठा-पटक
शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा। मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी। कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 139.51 अंक (0.28 फीसदी) नीचे 49,485.25 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 46.60 अंक (0.32 फीसदी) ऊपर 14,637 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन उच्चतम स्तर पर खुला था सेंसेक्स 
पिछले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 223.17 अंक (0.45 फीसदी) की बढ़त के साथ 50,015.29 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 63 अंक यानी 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 14,707.70 के स्तर पर खुला था। 


गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार ने दोपहर के बाद बढ़त गंवाई और सेंसेक्स 167.36 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 49624.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 54.35 अंक (0.37 फीसदी) की गिरावट के साथ 14590.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed